गजब! भारत में 3.3 करोड़ रुपये तक सस्ती हो सकती है यह स्पोर्ट कार, चौंका देगी नई कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुपरकार कंपनी McLaren भारत में अपनी कारों को 3.3 करोड़ रुपये तक का प्राइस कट देने की तैयारी कर रही है। प्राइस कट के बाद McLaren 750S Coupe की कीमत करीब 7.94 करोड़ रुपये से घटकर लगभग 4.94 करोड़ रुपये हो सकती है।

गजब! भारत में 3.3 करोड़ रुपये तक सस्ती हो सकती है यह स्पोर्ट कार, चौंका देगी नई कीमत
EMI केवल4,86,397/ माह

ब्रिटिश सुपरकार कंपनी McLaren भारत में अपनी कारों को 3.3 करोड़ रुपये तक का प्राइस कट देने की तैयारी कर रही है। ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी इंडिया लाइनअप की कीमतों को करीब 38 प्रतिशत तक कम कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो McLaren, Jaguar Land Rover के बाद भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने वाली पहली सुपरकार कंपनी बन जाएगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
EMI केवल97,279/ माह
पात्रता जांचें
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
EMI केवल1,64,747/ माह
पात्रता जांचें
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
EMI केवल1,22,384/ माह
पात्रता जांचें
BMW 3 Series LWB
₹ 62 - 65 लाख
EMI केवल81,066/ माह
पात्रता जांचें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.39 - 22.82 लाख
EMI केवल16,200/ माह
पात्रता जांचें

2.3 करोड़ से 3.3 करोड़ रुपये तककम हो सकती है कीमत

प्राइस कट के बाद McLaren 750S Coupe की कीमत करीब 7.94 करोड़ रुपये से घटकर लगभग 4.94 करोड़ रुपये हो सकती है। वहीं, 750S Spider Convertible की कीमत 8.78 करोड़ रुपये से घटकर करीब 5.46 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। इसके अलावा McLaren GTS Grand Tourer की कीमत प्राइसकट के बाद 6.15 करोड़ रुपये की बजाय लगभग 3.83 करोड़ रुपये हो सकती है। इस हिसाब से देखा जाए, तो कंपनी का हर मॉडल करीब 2.3 करोड़ से 3.3 करोड़ रुपये तक सस्ता हो सकता है। हालांकि, McLaren ने अभी तक ऑफिशियली इन नई कीमतों को कन्फर्म नहीं किया है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
McLaren GT

McLaren GT

₹ 3.72 करोड़

EMI केवल4,86,397/ माह
पात्रता जांचें
McLaren 750S

McLaren 750S

₹ 5.91 करोड़

EMI केवल7,72,743/ माह
पात्रता जांचें
McLaren 720S

McLaren 720S

₹ 4.65 - 5.04 करोड़

EMI केवल6,07,996/ माह
पात्रता जांचें
EMI केवल1,04,601/ माह
पात्रता जांचें
Nissan Juke

Nissan Juke

₹ 10 - 15 लाख

EMI केवल13,075/ माह
पात्रता जांचें
MG RC-6

MG RC-6

₹ 18 लाख से शुरू

EMI केवल23,535/ माह
पात्रता जांचें

इतने सीसी वाले इंजन्स पर कम होगी इंपोर्ट ड्यूटी

कंपनी की Artura सुपरकार की कीमत में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। इसकी वजह यह है कि Artura एक हाइब्रिड कार है और नए टैक्स नियमों के तहत हाइब्रिड गाड़ियों को शुरुआती पांच साल तक ड्यूटी में राहत का फायदा नहीं मिलेगा। भारत-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के तहत 3000cc से ऊपर वाले पेट्रोल इंजन और 2500cc से ऊपर वाले डीजल इंजन वाली ब्रिटिश कारों पर लगने वाली 110 प्रतिशत इंपोर्ट ड्यूटी पहले साल में घटाकर 30 प्रतिशत कर दी जाएगी। इसके बाद पांचवें साल तक यह ड्यूटी घटकर सिर्फ 10 पर्सेंट रह जाएगी। हालांकि, यह फायदा लिमिटेड इंपोर्ट कोटा के अंदर ही मिलेगा। McLaren 750S और GTS दोनों में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है, इसलिए ये मॉडल इस नई टैक्स कैटेगरी में आते हैं।



JLR की लग्जरी SUVs की कीमत हुई कम

इससे पहले Jaguar Land Rover ने 5 मई को अपनी लग्जरी SUVs की कीमतों में कटौती की थी। कंपनी ने Range Rover SV की कीमत करीब 75 लाख रुपये घटाकर 3.5 करोड़ रुपये कर दी थी। वहीं, Range Rover Sport SV की कीमत लगभग 40 लाख रुपये कम होकर 2.35 करोड़ रुपये हो गई थी। JLR की तरफ से कीमतों में करीब 15 से 18 प्रतिशत तक कटौती की गई थी। इसके मुकाबले McLaren की संभावित 38 प्रतिशत कटौती काफी बड़ी मानी जा रही है।

अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआट्रेड एग्रीमेंट

ध्यान देने वाली बात यह है कि भारत-यूके ट्रेड एग्रीमेंट अभी पूरी तरह लागू नहीं हुआ है। इस समझौते पर 24 जुलाई 2025 को साइन हुए थे और इसे अप्रैल 2026 तक लागू करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, अभी भी भारत और ब्रिटेन के बीच कुछ मुद्दों पर बातचीत जारी है, जिनमें स्टील से जुड़े नियम भी शामिल हैं। जब तक दोनों देश आधिकारिक रूप से समझौते को मंजूरी नहीं देते, तब तक ड्यूटी में कोई असली कटौती लागू नहीं होगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।