मसाज सीट से ट्रिपल-जोन AC तक, ये 3 फीचर्स बना रहे MG Majestor को दूसरों से अलग; जान लीजिए खासियत
भारतीय SUV मार्केट में एमजी मोटर्स इंडिया ने अपनी अलग पहचान बना ली है। कंपनी की गाड़ियां न सिर्फ फीचर्स से भरी होती हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये सेगमेंट में सबसे आगे नजर आती हैं।

भारतीय SUV मार्केट में एमजी मोटर्स इंडिया ने अपनी अलग पहचान बना ली है। कंपनी की गाड़ियां न सिर्फ फीचर्स से भरी होती हैं, बल्कि टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये सेगमेंट में सबसे आगे नजर आती हैं। इसी स्ट्रैटजी को आगे बढ़ाते हुए MG ने अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी एमजी मेजेस्टर (MG Majestor) को पेश किया है। यह D+ सेगमेंट की प्रीमियम SUV सीधे टोयोटा फॉर्च्यूनर को चुनौती देगी। एमजी मेजेस्टर का लॉन्च अप्रैल 2026 में होगा। जबकि इसकी डिलीवरी मई, 2026 से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी ने इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है, जिसके लिए 41,000 रुपये की टोकन अमाउंट रखी गई है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

MG Gloster
₹ 41.07 - 46.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Citroen C5 Aircross
₹ 39.99 लाख से शुरू

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Isuzu MU-X
₹ 33.23 - 35.19 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Fortuner Legender
₹ 41.54 - 46.75 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
फ्रंट सीट्स में मसाज फंक्शन
एमजी मेजेस्टर के केबिन की सबसे बड़ी खासियत इसकी फ्रंट सीट्स में मिलने वाला मसाज फंक्शन है। भारतीय मार्केट में इस सेगमेंट की ज्यादातर कारों में वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं। हालांकि, MG ने यहां एक कदम आगे बढ़ते हुए ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों के लिए 8-मोड मसाज फंक्शन दिया है। लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यह फीचर थकान को काफी हद तक कम करने में मदद करता है। खास बात यह है कि फ्रंट सीट्स 12-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट के साथ आती हैं, जिससे ड्राइविंग पोजिशन को अपनी जरूरत के हिसाब से आसानी से सेट किया जा सकता है।
ट्रिपल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
एमजी मेजेस्टर में दिया गया ट्रिपल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल भी इसे दूसरी कारों से अलग बनाता है। आमतौर पर इस सेगमेंट की SUVs में डुअल-जेन क्लाइमेट कंट्रोल मिलता है। जबकि मेजेस्टर में तीन अलग-अलग जोन के लिए तापमान सेट करने की सुविधा है। इसका फायदा यह होता है कि पहली, दूसरी और तीसरी रो में बैठे यात्रियों को अपनी पसंद के हिसाब से कूलिंग मिलती है। खासकर फैमिली के साथ ट्रैवल करने वालों के लिए यह फीचर काफी काम का साबित हो सकता है।
डुअल वायरलेस चार्जिंग डॉक
आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी की जरूरत बन चुका है। यही वजह है कि SUV के फ्रंट में डुअल वायरलेस चार्जिंग डॉक दिए गए हैं। इसके अलावा, पारंपरिक वायर्ड चार्जिंग ऑप्शन भी मौजूद हैं। यानी ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर दोनों अपने फोन को बिना केबल लगाए आसानी से चार्ज कर सकते हैं। लंबी यात्राओं के दौरान यह फीचर काफी सुविधाजनक साबित होता है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



