
महाबचत! अर्टिगा से भी प्रीमियम इस मारुति कार पर आई बंपर छूट, CNG मॉडल पर ज्यादा पैसे बचेंगे; लिमिटेड टाइम तक ऑफर
दिसंबर 2025 में 7-सीटर अर्टिगा से प्रीमियम कार मारुति XL6 पर बंपर छूट मिल रही है। कंपनी इसके CNG मॉडल पर ज्यादा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की इस एमपीवी पर लिमिटेड टाइम ऑफर मिल रहा है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।
दिसंबर 2025 ग्राहकों के लिए बेहद शानदार साबित हो रहा है, खासकर उन लोगों के लिए जो एक प्रीमियम और आरामदायक MPV खरीदने का प्लान बना रहे हैं। मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम 6-सीटर MPV मारुति XL6 पर इस महीने 60,000 तक का जबरदस्त डिस्काउंट दे रही है। आइए आपको आसान भाषा में बताते हैं कि इस ऑफर में क्या-क्या शामिल है और क्यों XL6 इस समय एक बेहतरीन डील साबित हो सकती है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.94 - 14.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Rumion
₹ 10.54 - 13.83 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ertiga
₹ 8.8 - 12.94 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG Hector Facelift
₹ 14 - 22.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Kia Carens
₹ 10.99 - 12.77 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Jimny
₹ 12.31 - 14.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
CNG वैरिएंट पर सबसे ज्यादा फायदा
दिलचस्प बात यह है कि XL6 के CNG वैरिएंट्स पर पेट्रोल मॉडल्स से ज्यादा छूट मिल रही है। अगर आप CNG का ऑप्शन ले रहे हैं, तो आपको पूरे 60,000 रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है। यह ऑफर उन खरीदारों के लिए परफेक्ट है, जो कम खर्च में हाई माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं।
पेट्रोल वैरिएंट पर भी फायदा
मारुति XL6 के पेट्रोल मॉडल पर भी कंपनी 50,000 रुपये तक का कुल बेनिफिट दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट स्कीम्स और अन्य बेनिफिट्स शामिल हैं। इसलिए, अगर आप पेट्रोल MPV लेना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए खास है।
मारुति XL6 क्यों है इतनी लोकप्रिय?
XL6 को अर्टिगा (Ertiga) का प्रीमियम वर्जन माना जाता है। इसमें कई पर्सनल और फैमिली यूज फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि इसमें 6-सीटर लेआउट (कैप्टन सीट्स के साथ), प्रीमियम नेक्सा डिजाइन, आरामदायक केबिन, एडवांस फीचर्स, बेहतर प्रदर्शन और माइलेज देखने को मिलता है।
कीमतें कितनी हैं?
मारुति XL6 के कीमत की बात करें तो इसकी प्राइस 11.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 14.48 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। डिस्काउंट मिलाकर कीमत और भी आकर्षक हो जाती है, जिससे यह अपने सेगमेंट में बेहतरीन वैल्यू-फॉर-मनी MPV बन जाती है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




