सिर्फ ₹8.50 लाख में मारुति ला रही सस्ती सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 315Km रेंज; कॉमेट, टियागो EV पर 'संकट'
फॉर्च्यून इंडिया की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मारुति की ये अपकमिंग EV 10 लाख रुपए की अहम कीमत को टारगेट कर सकती है। इसे मारुति के एरिना डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जा सकता है। खबर है कि अपकमिंग मॉडल को मौजूदा ICE कार के EV वर्जन के बजाय एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर डेवलप किया जा रहा है।

मारुति सुजुकी इंडिया ने भले ही इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में देरी से एंट्री की हो, लेकिन कंपनी को अब तेजी से सफलता मिल रही है। कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV ई-विटारा की कीमयाबी का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उसने हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक के साथ विनफास्ट जैसे पॉपुलर मॉडलों को भी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि, अपनी महंगी कीमत के चलते अभी भी ये अभी भी कई ग्राहकों की पहुंच से दूर है। ऐसे में कंपनी मास मार्केट के साथ ज्यादा ग्राहकों तक पहुंचने के लिए एक बहुत सस्ती इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है।
फॉर्च्यून इंडिया की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, मारुति की ये अपकमिंग EV 10 लाख रुपए की अहम कीमत को टारगेट कर सकती है। इसे मारुति के एरिना डीलरशिप नेटवर्क के जरिए बेचा जा सकता है। खबर है कि अपकमिंग मॉडल को मौजूदा ICE कार के EV वर्जन के बजाय एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल के तौर पर डेवलप किया जा रहा है। इससे मारुति सुजुकी को बैटरी की जगह, केबिन स्पेस और दूसरे मैकेनिकल पार्ट्स को खास तौर पर इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
कीमत को कंट्रोल में रखने में ज्यादा लोकलाइजेशन और छोटा बैटरी पैक मेन रोल प्ले कर सकते हैं। इसकी टारगेट एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.50 लाख रुपए से 10.50 लाख रुपए के बीच बताई जा रही है। महंगी इलेक्ट्रिक SUV की तरह लंबी रेंज देने के बजाय, मारुति की सस्ती EV शहर और उसके आसपास की डेली जरूरतों को पूरा करने पर फोकस करेगी। इसकी रेंज लगभग 250 से 315 Km होने की उम्मीद है, जो इसे मोटे तौर पर टाटा टियागो EV के बराबर ही बनाती है।
एक और अहम अंतर सेल्स स्ट्रैटजी हो सकती है। जहां ई-विटारा को मारुति के प्रीमियम नेक्सा नेटवर्क के जरिए बेचा जाता है। वहीं अपकमिंग अफॉर्डेबल EV को एरिना डीलरशिप के जरिए बेचा जा सकता है। इससे मारुति को अपने आम ग्राहकों और भारत के सबसे बड़े पैसेंजर व्हीकल रिटेल नेटवर्क तक पहुंचने में मिलेगी। जो ग्राहक अभी वैगनआर, स्विफ्ट और दूसरी सस्ती हैचबैक जैसी कारें खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, वे इसके टारगेट कस्टमर हो सकते हैं। इसका प्रोडक्शन भारत में होने की उम्मीद है।
सुजुकी ने हाल ही में अपनी नई अफॉर्डेबल ई-स्काई इलेक्ट्रिक हैचबैक लॉन्च की है। हालांकि, अभी दोनों प्रोडक्ट्स के बीच किसी संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। ई-स्काई की लंबाई 3,395 mm और व्हीलबेस 2,460 mm है, साथ ही इसका कर्ब वेट लगभग 1,030 kg है। इसके 'टॉल-बॉय' डिजाइन और छोटे बोनट को इस तरह बनाया गया है कि कम जगह में भी अंदर ज्यादा जगह मिल सके। ई-स्काई में 26 kWh का बैटरी पैक लगा है। यह 310Km तक की रेंज देती है।



