
देश के 34 लाख घरों तक पहुंच गई ये कार, 34Km का माइलेज और 6 एयरबैग की सेफ्टी; कीमत ₹4.99 लाख
ये कार दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट की बिक्री का सफर तय कर चुकी है। वहीं, देश के अंदर इसकी 34 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। मारुति की इस कार का नाम वैगनआर है। दरअसल, वैगनआर की इस शानदार सेल्स के साथ कंपनी ने देश के अंदर 3 करोड़ यूनिट का माइलस्टोन पार कर लिया है।
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) के लिए एक कार लॉन्च के बाद से ही लगातार शानदार सेल्स दर्ज कर रही है। ये कार दुनियाभर में 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट की बिक्री का सफर तय कर चुकी है। वहीं, देश के अंदर इसकी 34 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। मारुति की इस कार का नाम वैगनआर है। दरअसल, वैगनआर की इस शानदार सेल्स के साथ कंपनी ने देश के अंदर 3 करोड़ यूनिट का माइलस्टोन पार कर लिया है। बता दें कि वैगनआर को भारतीय बाजार में 1999 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपए है। चलिए एक बार वैगनआप के सफर पर नजर डालते हैं।






मारुति वैगनआर का इतिहास
>> भारतीय बाजार में मारुति ने पहली जनरेशन की वैगनआर 1999 में लॉन्च की थी। इसमें 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स था। इसे बहुत ज्यादा स्पेस और पावर विंडो जैसे फीचर्स के साथ आई थी।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 5.64 - 7.37 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki S-Presso
₹ 4.26 - 6.12 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Alto K10
₹ 3.7 - 6.21 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 5 - 8.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
>> साल 2003 से 2006 के बीच इस फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेट किया गया। जिसमें बॉडी-कलर बंपर और क्लियर-लेंस टेल लैंप जैसी कॉस्मेटिक अपडेट शामिल रहे।
>> साल 2006 में कंपनी ने वैगनआर में LPG ऑप्शन पेश किया गया। इसने ग्राहकों के सामने पेट्रोल की तुलना में अफॉर्डेब ऑप्शन दे दिया। इस बाजार में जमकर पसंद भी किया गया।
>> साल 2010 कंपनी ने सेकेंड जनरेशन साथ वैनगनआर के डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया। इसे 1.0-लीटर इंजन और ऑटोमैटिक (AMT) ऑप्शन के साथ पेश किया गया।
>> साल 2013 में कंपनी ने सेकेंड जनरेशन वैनगआर को नया फेसलिफ्ट मॉडल में बदला। इसमें बेहतर ऑडियो सिस्टम और डुअल ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया गया।
>> 2019 में कंपनी ने तीसरी जनरेशन वैगनआर को लॉन्च किया। इसे नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया। 2022 में इसे फेसलिफ्ट अपडेट मिला। जिससे इसमें 7-इंच टचस्क्रीन मिलने लगा।
भारतीय वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।
यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




