₹4.98 लाख की इस कार ने निकाली स्विफ्ट-बलेनो की हेकड़ी! फरवरी में 14,885 लोगों ने खरीदा, 33KM का माइलेज है वजह

Mar 01, 2026 11:50 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पिछले महीने फरवरी 2026 में हैचबैक सेगमेंट में मारुति वैगनआर ने फिर टॉप किया। ये देश की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। इसने स्विफ्ट और बलेनो को भी पीछे छोड़ दिया। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.98 लाख (एक्स-शोरूम) है।

₹4.98 लाख की इस कार ने निकाली स्विफ्ट-बलेनो की हेकड़ी! फरवरी में 14,885 लोगों ने खरीदा, 33KM का माइलेज है वजह

पिछले महीने हैचबैक सेगमेंट में मारुति की वैगनआर ने फिर टॉप किया। ये देश की 7वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी रही। इसने स्विफ्ट और बलेनो के साथ स्कॉर्पियो को भी पीछे छोड़ दिया। मारुति सुजुकी की हैचबैक कार वैगनआर को पिछले महीने फरवरी 2026 में 14,885 लोगों ने खरीदा। इसकी शुरुआती कीमत ₹4.98 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसके सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 33 किमी. से ज्यादा है। आइए एक बार देश की टॉप-10 कारों पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.47 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

फरवरी 2026 की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारें

फरवरी 2026 में टॉप-10 कारों की बिक्री

क्रमांककंपनी (OEM)मॉडलकुल बिक्री (यूनिट)
1टाटानेक्सन19,430
2मारुतिडिजायर19,326
3टाटापंच18,748
4हुंडईक्रेटा17,938
5मारुतिब्रेजा17,863
6मारुतिअर्टिगा17,807
7मारुतिवैगनआर14,885
8मारुतिस्विफ्ट14,833
9महिंद्रास्कॉर्पियो14,665
10मारुतिबलेनो14,632

फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, EBD के साथ ABS, रिवर्स पार्किंग सेंसर, AMT में हिल-होल्ड असिस्ट, 4 स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, 1 सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

इंजन पावरट्रेन

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS ट्रिम्स) है।

कीमत कितनी है?

दिल्ली में मारुति वैगनआर ()Wagon R के बेस LXI पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है। RTO, इंश्योरेंस और अन्य खर्च जोड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड कीमत लगभग 5.63 लाख रुपये हो जाती है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आप इस कार को सिर्फ 50,000 रुपये डाउन पेमेंट देकर भी खरीद सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग शहर और वैरिएंट के हिसाब से कीमत में थोड़ा बहुत अंतर देखने को मिल सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।