नए अवतार में जल्द आ रही मारुति वैगनआर, दिसंबर में हो सकती है लॉन्च; जानिए बड़े बदलाव
भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर मारुति वैगनआर अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से सड़कों पर राज कर रही इस पॉपुलर हैचबैक के नए अपडेट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था।

भारतीय ग्राहकों के बीच पॉपुलर मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। लंबे समय से सड़कों पर राज कर रही इस पॉपुलर हैचबैक कार के नए अपडेट का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। हाल ही में इसकी टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने यह साफ कर दिया था कि कंपनी इसके नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पर काम कर रही है। न्यूज वेबसाइट cartoq के अनुसार, नई वैगनआर इसी साल के अंत में यानी दिसंबर, 2026 तक भारत में लॉन्च हो जाएगी। आइए जानते हैं नई वैगनआर के संभावित डिटेल्स के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी दिखेगी नई वैगनआर
दिल्ली में टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ी से पता चलता है कि इसका ओवरऑल शेप पहले जैसा ही रहेगा। कार की सबसे बड़ी पहचान यानी इसका लंबा और बॉक्सी लुक नए मॉडल में भी बरकरार रहेगा। पीछे की तरफ खड़ी रहने वाली टेल लाइट्स का स्टाइल भी वैसा ही रहेगा, बस उनके अंदर का डिजाइन थोड़ा नया देखने को मिल सकता है। इसके अलावा, गाड़ी के फ्रंट लुक को फ्रेश बनाने के लिए नए शेप की हेडलाइट्स, नई ग्रिल और नया बंपर दिया जा सकता है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki WagonR Facelift
₹ 6 - 10 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.99 लाख
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.84 - 8.89 लाख
Tata Altroz
₹ 6.3 - 10.8 लाख
Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.6 - 8.04 लाख
केबिन में भी होंगे बड़े बदलाव
केबिन के अंदर भी आपको कई बड़े और खास बदलाव देखने को मिलेंगे। कार के इंटीरियर को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए कई नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। मौजूदा मॉडल में मिलने वाली 7-इंच की टचस्क्रीन स्क्रीन को हटाकर अब इसमें ज्यादा बड़े साइज का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। हालांकि, कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए आगे की सीटों में पहले की तरह ही इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट दिए जाने की उम्मीद है।
पावरट्रेन में भी होगा बदलाव
इस नई वैगनआर का सबसे बड़ा और मुख्य बदलाव इसके इंजन में होने जा रहा है। अभी यह कार 1.0-लीटर और 1.2-लीटर K12N पेट्रोल इंजन के साथ आती है। नए मॉडल में कंपनी 1.2-लीटर वाले पुराने इंजन को हटाकर नया Z-सीरीज 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। यह वही इंजन है जो हाल ही में लॉन्च हुई नई बलेनो फेसलिफ्ट में दिया गया है। यह नया Z12 इंजन काफी स्मूथ, हल्का और पहले से ज्यादा माइलेज देने वाला है।
कीमतों में हो सकती है थोड़ी बढ़ोतरी
माइलेज का ध्यान रखने वाले ग्राहकों के लिए इसका सीएनजी (CNG) वैरिएंट भी नए बड़े बदलावों के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, नई वैगनआर सीएनजी में सिलेंडर को गाड़ी के निचले हिस्से में लगाया जा सकता है। इससे कार के बूट स्पेस में सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाएगी। हालांकि, इन सभी नए फीचर्स, मॉडर्न लुक और नए इंजन के आने से नई वैगनआर की कीमतों में थोड़ा इजाफा देखने को मिल सकता है। फिलहाल मौजूदा वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है। यह नए मॉडल के आने के बाद थोड़ी बढ़ सकती है।

