
6 एयरबैग, 34Km माइलेज और कीमत ₹4.98 लाख; इस महीने ₹62100 सस्ती मिल रही देश की No-1 हैचबैक
आप नवंबर में इस कार को खरीदते हैं तब 62,100 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। इन बेनिफिट में 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस) और 14,200 रुपए तक के दूसरे फायदे शामिल हैं।
मारुति सुजुकी इंडिया इस महीने अपनी और देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक वैगनआर पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। आप नवंबर में इस कार को खरीदते हैं तब 62,100 रुपए तक का फायदा मिलने वाला है। इन बेनिफिट में 25,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस (या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस) और 14,200 रुपए तक के दूसरे फायदे शामिल हैं। वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमतें 4.98 लाख रुपए से 6.94 लाख रुपए तक हैं। अक्टूबर में ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रही। इसे कुल 18,970 ग्राहक मिले।

वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।
यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


