Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Wagonr Best Selling Hachback In October 2025
स्विफ्ट, बलेनो को छोड़ इस ₹4.99 लाख की कार के पीछे पड़े ग्राहक; क्रेटा, स्कॉर्पियो, पंच से भी ज्यादा बिकी

स्विफ्ट, बलेनो को छोड़ इस ₹4.99 लाख की कार के पीछे पड़े ग्राहक; क्रेटा, स्कॉर्पियो, पंच से भी ज्यादा बिकी

संक्षेप: अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर टाटा नेक्सन रही। जबकि, नंबर-2 पर मारुति डिजायर, नंबर-3 पर मारुति अर्टिगा और नंबर-4 पर वैगनआर रही। पिछले महीने इस कार की 18,970 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 13,922 यूनिट का था। यानी इसे 36% की सालाना ग्रोथ मिली।

Tue, 11 Nov 2025 08:50 AMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देश के हैचबैक सेगमेंट में मारुति वैगनआर का दबदबा कायम है। दरअसल, अक्टूबर 2025 में एक बार फिर ये कार अपने सेगमेंट में नंबर-1 कार रही। अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर टाटा नेक्सन रही। जबकि, नंबर-2 पर मारुति डिजायर, नंबर-3 पर मारुति अर्टिगा और नंबर-4 पर वैगनआर रही। पिछले महीने इस कार की 18,970 यूनिट बिकीं। जबकि अक्टूबर 2024 में ये आंकड़ा 13,922 यूनिट का था। यानी इसे 36% की सालाना ग्रोथ मिली। बता दें कि देश में इसने 34 लाख यूनिट की सेल्स का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपए है। चलिए एक बार वैगनआप के सफर पर नजर डालते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
टॉप-25 कार मॉडल वाइज सेल्स अक्टूबर 2025
रैंकमॉडलअक्टूबर 25अक्टूबर 24YoY %
1टाटा नेक्सन22,08314,75950%
2मारुति सुजुकी डिजायर20,79112,69864%
3मारुति सुजुकी अर्टिगा20,08718,7857%
4मारुति सुजुकी वैगनआर18,97013,92236%
5हुंडई क्रेटा18,38117,4975%
6महिंद्रा स्कॉर्पियो18,10715,87714%
7मारुति सुजुकी फ्रोंक्स17,00316,4194%
8मारुति सुजुकी बलेनो16,87316,0825%
9टाटा पंच16,81015,7407%
10मारुति सुजुकी स्विफ्ट15,54217,539-11%
11महिंद्रा बोलेरो14,3439,84946%
12मारुति सुजुकी ईको13,53711,65316%
13मारुति सुजुकी विक्टोरिस13,49600%
14किआ सोनेट12,7459,69931%
15महिंद्रा XUV 3XO12,2379,56228%
16मारुति सुजुकी ब्रेजा12,07216,565-27%
17महिंद्रा थार12,0297,94451%
18हुंडई वेन्यू11,73810,9018%
19टोयोटा हाइराइडर11,5555,449112%
20टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस11,0898,83825%
21मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा10,40914,083-26%
22महिंद्रा XUV70010,13910,435-3%
23टाटा टियागो8,8504,68289%
24किआ कैरेंस8,7796,38438%
25किआ सेल्टोस7,1306,36512%

भारतीय वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें:22 साल पहले भारत में इस कार का चलता था राज, अब एक बार फिर करेगी एंट्री

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।