Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Victoris Vs Hyundai Creta Vs Grand Vitara Prices Compared
विक्टोरिस Vs ग्रैंड विटारा Vs क्रेटा: इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत में कौन बेहतर? लेने से पहले जान लीजिए

विक्टोरिस Vs ग्रैंड विटारा Vs क्रेटा: इंजन, माइलेज, फीचर्स और कीमत में कौन बेहतर? लेने से पहले जान लीजिए

संक्षेप: अपने डिजाइन, फीचर्स, माइलेज की दम पर विक्टोरिस सेगमेंट में हुंडई क्रेटा के साथ अपनी ही कंपनी की ग्रैंड विटारा को भी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इन तीनों SUVs के कम्पेरिजन से समझना चाहिए को कौान सा मॉडल आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।

Tue, 16 Sep 2025 12:26 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी विक्टोरिस आने के बाद देश के SUV सेगमेंट में कॉम्पटीशन ज्यादा बढ़ गया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 10.49 लाख रुपए रखी है। अपने डिजाइन, फीचर्स, माइलेज की दम पर ये कार सेगमेंट में हुंडई क्रेटा के साथ अपनी ही कंपनी की ग्रैंड विटारा को भी चुनौती पेश करेगी। ऐसे में आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको एक बार इन तीनों SUVs के कम्पेरिजन से समझना चाहिए को कौान सा मॉडल आपके लिए ज्यादा बेहतर होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
पेट्रोलविक्टोरिसक्रेटाग्रैंड विटारा
1.5L 4-Cyl NA पेट्रोल1.5L NA 4-cyl / 1.5L Turbo 4-cyl1.5L 4-Cyl NA पेट्रोल
पावर bhp103113/158103
टॉर्क Nm137144 / 253137
गियरबॉक्स ऑप्शन5MT, 6TC6MT/IVT/DCT5MT, 6TC
AWDYes, with TC-Yes, with TC
फ्यूल इफिसियंसी km/l21.18 (FWD MT)~1820.58 (FWD AT)
19.07 (AWD AT)
19.20 (AWD AT)
21.11 (FWD MT)
21.06 (FWD AT)
प्राइस रेंज MT Rs Lakh Ex-Sh10.5-15.8210.72-16.8611.03-16.16
प्राइस रेंज AT/IVT Rs Lakh Ex-Sh13.36 -17.7713.87 18.2713.45-18.38
प्राइस रेंज AWD AT /DCT Rs Lakh Ex-Sh18.64 -19.2219.518.96

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Nissan Magnite

Nissan Magnite

₹ 6.14 - 11.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta N Line

Hyundai Creta N Line

₹ 16.93 - 20.64 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Creta

Hyundai Creta

₹ 11.11 - 20.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Dzire

Maruti Suzuki Dzire

₹ 6.84 - 10.19 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

विक्टोरिस और ग्रैंड विटारा के इंजन ऑप्शन एक जैसे हैं। इसमें 1.5-लीटर स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिले हैं। ग्रैंड विटारा की तरह CNG विकल्प भी उपलब्ध है। इसकी तुलना में, हुंडई क्रेटा तीन इंजन ऑप्शन में मिलते हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल शामिल है।

विक्टोरिस स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन 5MT और 6AT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आता है। ऑलग्रिप सिलेक्ट (6AT) टॉप स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट के साथ उपलब्ध है। विक्टोरिस स्मार्ट हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 10.49 लाख रुपए से 19.21 लाख रुपए के बीच है। मैनुअल टॉप वैरिएंट ZXi+ (O) की कीमत 15.81 लाख रुपए है। ऑटोमैटिक वैरिएंट की शुरुआती कीमत 13.35 लाख रुपए है, जबकि टॉप वैरिएंट की कीमत 17.76 लाख रुपए है। ऑलग्रिप सिलेक्ट वैरिएंट ZXI+ और ZXI+ (O) हैं, जिनकी कीमत क्रमशः 18.63 लाख रुपए और 19.21 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:नए GST का असर, रॉयल एनफील्ड की 6 मोटरसाइकिल को खरीदना हुआ महंगा
डीजलविक्टोरिसक्रेटाग्रैंड विटारा
-1.5L 4-cyl-
पावर in bhp-113-
टॉर्क in Nm-250-
गियरबॉक्स ऑप्शन- 6MT / 6TC-
फ्यूल इफिसियंसी km/l- ~21-
प्राइस रेंज MT Rs Lakh Ex-Sh- 12.24 18.39-
प्राइस रेंज AT Rs Lakh Ex-Sh- 15.41 19.31-

मारुति ग्रैंड विटारा स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल रेंज की शुरुआत सिग्मा MT वैरिएंट से होती है, जिसकी कीमत 11.42 लाख रुपए है। यह विक्टोरिस बेस वैरिएंट से लगभग 92,000 रुपए ज्यादा है। ऑटोमैटिक रेंज की शुरुआत डेल्टा AT से होती है, जिसकी कीमत 13.93 लाख रुपए है। यह विक्टोरिस के संबंधित ऑटोमैटिक वैरिएंट से 57,000 रुपए ज्यादा है। ग्रैंड विटारा अल्फा ऑलग्रिप और अल्फा (O) ऑलग्रिप की कीमत क्रमशः 19.20 लाख रुपए और 19.80 लाख रुपए है। विक्टोरिस ऑलग्रिप के अलग-अलग वैरिएंट खरीदने पर अच्छी-खासी बचत हो सकती है।

हुंडई क्रेटा पेट्रोल रेंज की शुरुआती कीमत 11.11 लाख रुपए है। पेट्रोल IVT की शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपए है। क्रेटा में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल के दो ऑप्शन उपलब्ध हैं - SX (O) और SX (O) DT - दोनों ही 7-स्पीड DCT ट्रांसमिशन से लैस हैं। इनकी कीमत 20.19 लाख रुपए और 20.34 लाख रुपए है।

ये भी पढ़ें:एक बार में 1200Km दौड़ने वाली कार पर आया ₹2 लाख का डिस्काउंट, GST का फायदा अलग
CNGविक्टोरिसक्रेटाग्रैंड विटारा
1.5L 4-Cyl NA पेट्रोल-1.5L 4-Cyl NA पेट्रोल
टैंक पोजीशनUnder Boot-In Boot
पावर in bhp 87 (on CNG)-87 (on CNG)
टॉर्क in Nm121.5 (on CNG)-121.5 (on CNG)
गियरबॉक्स ऑप्शन5MT-5MT
फ्यूल इफिसियंसी km/l27.02-26.6
प्राइस रेंज MT Rs Lakh Ex-Sh11.5-14.57-13.02-15.08

मारुति विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड रेंज की शुरुआत VXi से होती है, जिसकी कीमत 16.37 लाख रुपए है। इसके टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट की कीमत 19.98 लाख रुपए है। मारुति ग्रैंड विटारा स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड रेंज की शुरुआत डेल्टा+ से होती है, जिसकी कीमत 16.99 लाख रुपए है। इसके टॉप स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट, अल्फा+ (O) की कीमत 20.68 लाख रुपए है। इस प्रकार, विक्टोरिस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट खरीदने वाले ग्राहक क्रमशः लगभग 62,000 रुपए और 70,000 रुपए की बचत कर सकते हैं।

हाइब्रिडविक्टोरिसक्रेटाग्रैंड विटारा
1.5L 3-Cyl पेट्रोल + इलेक्ट्रिक-1.5L 3-Cyl पेट्रोल + इलेक्ट्रिक
इंजन पावर in bhp118 / 123-118/123
इंजन टॉर्क Nm170 / 225-170/225
मोटर पावर bhp77.8-77.8
मोटर टॉर्क Nm141-141
गियरबॉक्सeCVT-eCVT
फ्यूल इफिसियंसी km/l28.65-27.97
प्राइस रेंज eCVT Rs Lakh Ex-Sh16.38 19.99-16.63 20.09

विक्टोरिस के साथ 3 CNG वैरिएंट उपलब्ध हैं - LXi, VXi और ZXi। इनकी कीमत क्रमशः 11.49 लाख रुपए, 12.79 लाख रुपए और 14.56 लाख रुपए है। वहीं, ग्रैंड विटारा में दो CNG ऑप्शन डेल्टा MT सीएनजी और जेटा MT CNG में उपलब्ध हैं। इनकी कीमत क्रमशः 13.48 लाख रुपए और 15.78 लाख रुपए है। जैसा कि साफ है विक्टोरिस CNG वैरिएंट चुनने वाले ग्राहक अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं।

हालांकि, क्रेटा में मजबूत हाइब्रिड और CNG ऑप्शन नहीं हैं, लेकिन इसमें डीजल इंजन ऑप्शन का लाभ मिलता है। क्रेटा डीजल 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। डीजल मैनुअल वैरिएंट की शुरुआती कीमत 12.68 लाख रुपए है, जबकि डीजल ऑटोमैटिक रेंज 15.96 लाख रुपए से शुरू होती है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।