Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Victoris Variant Wise Expected Price
360° कैमरा, ADAS 2, 28Km का माइलेज; आखिर कितनी होगी न्यू मारुति विक्टोरिस की कीमत? हो गया खुलासा

360° कैमरा, ADAS 2, 28Km का माइलेज; आखिर कितनी होगी न्यू मारुति विक्टोरिस की कीमत? हो गया खुलासा

संक्षेप:

कंपनी आमतौर पर अपनी लग्जरी कारों को नेक्सा डीलरशिप से बेचती है, लेकिन विक्टोरिस को एरिना डीलरशिप से बेचा जाएगा। एरिना डीलरशिप पर बिकने वाले मॉडल की कीमतें ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं। ये डीलरशिप पर बिकने वाली ब्रेजा, अर्टिगा जैसे मॉडल की तुलना में ये महंगी नजर आती है।

Sep 05, 2025 08:35 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी ऑल न्यू विक्टोरिस SUV पेश कर चुकी है। ग्रैंड विटारा के प्लेटफॉर्म पर तैयार ये SUV फीचर्स और माइलेज के मामले में काफी रिच है। खास बात ये है कि ये कंपनी पहली ऐसी कार भी है जिसमें CNG सिलेंडर को कार में नीचे की तरफ लगाया गया है। यानी इसमें भरपूर बूट स्पेस मिलता है। इतना ही नहीं, BNCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ इस कार ने एंट्री की है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी कीमतों पर से पर्दा नहीं उठाया है। इसकी बड़ी वजह GST 2.0 का इंतजार भी हो सकता था। ऐसे में अब v3cars ने इसकी एक्सपेक्टेड कीमतों की डिटेल शेयर की है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कंपनी आमतौर पर अपनी लग्जरी कारों को नेक्सा डीलरशिप से बेचती है, लेकिन विक्टोरिस को एरिना डीलरशिप से बेचा जाएगा। खास बात ये है कि कंपनी एरिना डीलरशिप पर बिकने वाले मॉडल की कीमतें ग्राहकों के बजट को ध्यान में रखकर तय करती है। ये बात तय है कि डीलरशिप पर बिकने वाली ब्रेजा, अर्टिगा जैसे मॉडल की तुलना में ये महंगी नजर आती है। ये कंपनी के डीलरशिप की सबसे महंगी कार भी होगी। कंपनी ऐसे ग्राहको को एरिना डीलरशिप पर लाना चाहती है जो लग्जरी कारों के लिए नेक्सा डीलरशिप चले जाते हैं।

अब बात करें GST 2.0 की तो अभी ग्रैंड विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 11.50 लाख रुपए है। जो GST कटौती के बाद 11 लाख रुपए के करीब हो सकती है। विक्टोरिस के लिए माना जा सकता है कि ग्रैंड विटारा की तुलना में ये 1 लाख रुपए सस्ती हो सकती है। यानी इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 लाख रुपए के आसपास हो सकती है। कंपनी ने इसे 6 ट्रिम LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में पेश किया है। इसकी कीमतें 19 लाख रुपए तक जा सकती हैं।

मारुति विक्टोरिस की वैरिएंट वाइज एक्सपेक्टेड एक्स-शोरूम कीमतें
LXIVXIZXIZXI (O)ZXI PlusZXI Plus (O)
1.5L Petrol-MT₹ 10.0 लाख₹ 11.0 लाख₹ 13.0 लाख₹ 13.50 लाख₹ 15.50 लाख₹ 16.0 लाख
1.5L Petrol-Auto-₹ 12.40 लाख₹ 14.4 लाख₹ 14.90 लाख₹ 17.40 लाख₹ 18.0 लाख
1.5L Petrol-AT (4WD)----₹ 18.40 लाख₹ 19.0 लाख
1.5L CNG-MT₹ 11.0 लाख₹ 12.0 लाख₹ 14.0 लाख---
1.5L Hybrid Petrol-Auto-₹ 15.0 लाख₹ 16.90 लाख₹ 17.0 लाख₹ 18.0 लाख₹ 19.0 लाख
ये भी पढ़ें:मिडिल क्लास के लिए सस्ती हुईं पंच और नेक्सन, 10% GST घटने से बहुत बड़ी बचत

कंपनी ने इसे 6 ट्रिम LXI, VXI, ZXI, ZXI(O), ZXI+ और ZXI+(O) में पेश किया है। इसे एरिना डीलरशिप से खरीद पाएंगे। विक्टोरिस में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

मारुति विक्टोरिस के ARAI माइलेज आंकड़े
पावरट्रेनमाइलेज
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT)28.65kmpl
पेट्रोल मैनुअल21.18kmpl
पेट्रोल ऑटोमैटिक21.06kmpl
पेट्रोल AWD ऑटोमैटिक19.07kmpl
CNG मैनुअल27.02km/kg

मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर और इंटीरियर

>> विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

>> विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। गौरतलब है कि मारुति की इस विक्टोरिस SUV में 5 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं।

>> अब बात करें इसके फीचर्स की विक्टोरिस में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:मारुति ने न्यू विक्टोरिस CNG के माइलेज से पर्दा उठाया, जानकर आप झूम उठेंगे!

विक्टोरिस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।