360° कैमरा, ADAS, 6 एयरबैग, 5-स्टार सेफ्टी; देश की सबसे सेफ SUV के बचे स्टॉक पर ₹2 लाख का डिस्काउंट
मारुति सुजुकी इंडिया के एरिना शोरूम पर विक्टोरिस सबसे प्रीमियम कार है। कम समय में इस कार को जमकर पॉपुलैरिटी मिली है। इस साल की शुरुआत इसने 15,240 यूनिट की बिक्री के साथ की है। ऐसे में कंपनी ने अब इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए डिस्काउंट भी ऑफर करने लगी है।

मारुति सुजुकी इंडिया के एरिना शोरूम पर विक्टोरिस सबसे प्रीमियम कार है। कम समय में इस कार को जमकर पॉपुलैरिटी मिली है। इस साल की शुरुआत इसने 15,240 यूनिट की बिक्री के साथ की है। ऐसे में कंपनी ने अब इसकी सेल्स में इजाफा करने के लिए डिस्काउंट भी ऑफर करने लगी है। इस महीने यानी मार्च में इस SUV पर 40,000 रुपए के बेनिफिट मिल रहे हैं। ग्राहकों को कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस जैसे फायदे मिलेंगे। साथ ही, कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा। इस डिस्काउंट का फायदा 31 मार्च तक ही मिलेगा। बता दें कि ये डिस्काउंट एरिना शोरूम पर बिकने वाली एस-प्रेसो, अर्टिगा और डिजायर से ज्यादा है।






मारुति विक्टोरिस पर इस महीने ऑफिशियली 40,000 रुपए तक के फायदों के साथ उपलब्ध है, जिसमें 30,000 रुपए तक के लॉयल्टी फायदे और 10,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। जहां सबसे ज्यादा फायदे स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन पर मिलते हैं। वहीं पेट्रोल और CNG वर्जन पर लॉयल्टी बोनस कम मिलता है। खास बात यह है कि MY2025 स्टॉक कुछ डीलरशिप पर 2 लाख रुपए तक के फायदों के साथ उपलब्ध है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस की एक्स-शोरूम कीमतें 10.50 लाख रुपए से 19.99 लाख रुपए के बीच हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर और इंटीरियर
विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर दिखाई देते हैं।
विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। गौरतलब है कि मारुति की इस विक्टोरिस SUV में 5 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं।
अब बात करें इसके फीचर्स की विक्टोरिस में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।
मारुति विक्टोरिस का इंजन और माइलेज
विक्टोरिस में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।
विक्टोरिस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


