लॉन्च के बाद पहली बार इस SUV पर आया डिस्काउंट, ₹78000 सस्ती हुई; जनवरी में 15240 लोगों ने खरीदा
मारुति सुजुकी इंडिया के लिए उसकी ऑल न्यू विक्टोरिस देखते ही देखते पॉपुलर SUV बन चुकी हैं। जनवरी 2026 में इसकी 15,240 यूनिट बिकीं। वहीं, इसने मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा बोलेरो और किआ सोनेट जैसी SUVs को टॉप-10 कारों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया।

मारुति सुजुकी इंडिया के लिए उसकी ऑल न्यू विक्टोरिस देखते ही देखते पॉपुलर SUV बन चुकी हैं। जनवरी 2026 में इसकी 15,240 यूनिट बिकीं। वहीं, इसने मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू, महिंद्रा बोलेरो और किआ सोनेट जैसी SUVs को टॉप-10 कारों की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया। ऐसे में इस महीने कंपनी ने विक्टोरिस के लिए खास ऑफर्स की घोषणा की है। सितंबर 2026 में लॉन्च होने के बाद यह पहली बार है जब विक्टोरिस पर डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की गई है। कंपनी इस महीने इस कार पर 78,000 रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। चलिए इसके बारे में डिटेल से जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
LXi और VXi वैरिएंट (पेट्रोल + CNG) के लिए कुल फायदे 50,000 रुपए के हैं। इसमें 30,000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। ZXi और ZXi+ वैरिएंट (पेट्रोल + CNG) के लिए फायदे 61,000 रुपए के हैं। इसमें 41,000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है। विक्टोरिस के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है। कुल फायदे 78,000 रुपए के हैं, जिसमें 48,000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर और 30,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस शामिल है।
ये बेनिफिट स्टॉक की उपलब्धता के आधार पर सीमित समय के लिए हो सकते हैं। मारुति विक्टोरिस पिछले साल सितंबर में 10.50 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई थी। मारुति एरिना डीलरशिप के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध, विक्टोरिस को ग्रैंड विटारा के ज्यादा अफॉर्डेबल वर्जन के तौर पर पेश किया गया था। ग्रैंड विटारा सिर्फ मारुति के नेक्सा प्रीमियम आउटलेट्स के जरिए बेची जाती है। एरिना डीलर नेटवर्क नेक्सा से काफी बड़ा है, इसलिए विक्टोरिस के साथ ज्यादा बिक्री की उम्मीद थी।
लॉन्च के बाद के महीनों में विक्टोरिस से उम्मीदें प्लान के मुताबिक रहीं। उदाहरण के लिए, अक्टूबर 2025 में विक्टोरिस की बिक्री 13,496 यूनिट थी, जो ग्रैंड विटारा की 10,409 यूनिट की बिक्री से ज्यादा थी। इसी तरह, नवंबर 2025 में यह संख्या 12,300 यूनिट (विक्टोरिस) और 11,339 यूनिट (ग्रैंड विटारा) थी। हालांकि, दिसंबर 2025 में विक्टोरिस की बिक्री लगभग 50% गिरकर 6,210 यूनिट हो गई। जनवरी 2026 में फिर से 15,240 यूनिट्स तक बढ़ गई और महीने की टॉप 10 कारों की लिस्ट में शामिल हो गई।
मारुति विक्टोरिस का इंजन और माइलेज
विक्टोरिस में 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।
मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर और इंटीरियर
विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर दिखाई देते हैं।
विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। गौरतलब है कि मारुति की इस विक्टोरिस SUV में 5 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं।
अब बात करें इसके फीचर्स की विक्टोरिस में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।
विक्टोरिस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता पूरी की। अपने 18 साल के लंबे करियर के दौरान जी 24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज, दैनिक भास्कर डिजिटल समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड और लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। उन्हें क्रिकेट, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



