मारुति की इस SUV का FY26 में रहा दबदबा, 75611 लोगों ने खरीदा; सिरोस, XEV 9e, सिएरा छूट गईं पीछे
मारुति की कारों कुछ तो खास बात होती है तभी ये लॉन्च होने के बाद बाजार में हिट हो जाती है। वैसे तो इसके कई उदाहरण है, जिसमें फ्रोंक्स, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा जैसे कई मॉडल शामिल है। इस लिस्ट में अब विक्टोरिस का नाम भी शामिल हो चुका है।

मारुति की कारों कुछ तो खास बात होती है तभी ये लॉन्च होने के बाद बाजार में हिट हो जाती है। वैसे तो इसके कई उदाहरण है, जिसमें फ्रोंक्स, ब्रेजा, ग्रैंड विटारा जैसे कई मॉडल शामिल है। इस लिस्ट में अब विक्टोरिस का नाम भी शामिल हो चुका है। दरअसल, इस कॉम्पैक्ट SUV ने फाइनेंशियल ईयर 2026 में शानदार सेल्स के साथ सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप-20 कारों में लिस्ट बना ली है। ये साल 2025 में लॉन्च होने वाली कारों की लिस्ट में एकमात्र ऐसा मॉडल भी है। बता दें कि विक्टोरिस की 75,611 यूनिट बिकीं। बीते साल लॉन्च होने वाली नई पॉपुलर कारों की लिस्ट में किआ सिरोस, किआ कैरेंस क्लाविस EV, महिंद्रा XEV 9e, टाटा सिएरा शामिल हैं।






मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर और इंटीरियर
विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर दिखाई देते हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda Amaze
₹ 7.48 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 30.2 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। गौरतलब है कि मारुति की इस विक्टोरिस SUV में 5 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं।
अब बात करें इसके फीचर्स की विक्टोरिस में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 10.50 लाख से 19.99 लाख रुपए के बीच हैं।
विक्टोरिस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


