27Km माइलेज, 360° कैमरा, ADAS, 6 एयरबैग; इस SUV ने ग्रैंड विटारा को पछाड़ा; 98224 लोगों ने खरीदा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साल के शुरुआती 8 महीने यानी जनवरी से अगस्त के दौरान मारुति विक्टोरिस की कुल 98,224 यूनिट बिकीं। जबकि ग्रैंड विटारा की सेल्स परफॉर्मेंस 53,174 यूनिट का रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि साल 2025 की इसी अवधि के दौरान इसकी 68,166 यूनिट बिकी थीं। यानी ग्रैंड विटारा को 22% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा।

Maruti Victoris Dominate Grand Vitara in Wholesale January To August 2026
इस SUV ने ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ा

रिकॉर्ड टूटने के लिए और आंकड़े बदलने के लिए बनते हैं। ऐसा हमने कई बार देखा भी है। दरअसल, देश के 4.2 से 4.5m SUV सेगमेंट में जनवरी से अगस्त 2026 तक की होलसेल में ऐसा ही देखने को मिला है। खासकर, मारुति की विक्टोरिस ने इस सेगमेंट में अपना दबदबा कामया किया है। हालांकि, ये नंबर-1 हुंडई क्रेटा से काफी पीछे रही, लेकिन अपनी ही कंपनी की ग्रैंड विटारा पर जमकर भारी पड़ी। कहने को ये ग्रैंड विटारा का प्लेटफॉर्म ही शेयर करती है, लेकिन सेल के मामले में ये उससे कहीं आगे निकल गई।

दरअसल, इस साल के शुरुआती 8 महीने यानी जनवरी से अगस्त के दौरान मारुति विक्टोरिस की कुल 98,224 यूनिट बिकीं। जबकि ग्रैंड विटारा की सेल्स परफॉर्मेंस 53,174 यूनिट का रहा है। चौंकाने वाली बात ये है कि साल 2025 की इसी अवधि के दौरान इसकी 68,166 यूनिट बिकी थीं। यानी ग्रैंड विटारा को 22% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। विक्टोरिस जहां इस सेगमेंट की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ही। तो ग्रैंड विटारा को नंबर-5 पर जगह मिली। किआ सेल्टोस और टोयोटा हाइराइडर भी ग्रैंड विटारा से आगे निकल गईं।

टॉप-5 4.2 से 4.5m SUV होलसेल जनवरी से अगस्त 2026
नंमॉडलजनवरी-अगस्त 2025जनवरी-अगस्त 2026ग्रोथ %
1हुंडई क्रेटा/EV1,33,8821,25,767-5.7
2मारुति विक्टोरिस-98,224न्यू
3किआ सेल्टोस47,58087,06283
4टोयोटा हाइराइडर52,13271,02536.2
5मारुति ग्रैंड विटारा68,16653,174-22

4.2 से 4.5m SUV सेगमेंट के टॉप-5 मॉडल की सेल्स की बात करें तो हुंडई क्रेटा/EV की जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान 1,33,882 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान इसकी 1,25,767 यूनिट बिकीं। यानी इसे 5.7% की डिग्रोथ मिली। मारुति विक्टोरिस की जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान 98,224 यूनिट बिकीं। कंपनी ने इसे पिछले साल ही लॉन्च किया है। किआ सेल्टोस की जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान 47,580 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान इसकी 87,062 यूनिट बिकीं। यानी इसे 83% की ग्रोथ मिली।

टोयोटा हाइराइडर की जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान 52,132 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान इसकी 71,025 यूनिट बिकीं। यानी इसे 36.2% की ग्रोथ मिली। मारुति ग्रैंड विटारा की जनवरी से अगस्त 2025 के दौरान 68,166 यूनिट बिकी थीं। जबकि, जनवरी से अगस्त 2026 के दौरान इसकी 53,174 यूनिट बिकीं। यानी इसे 22% की डिग्रोथ मिली।

मारुति विक्टोरिस के फीचर्स
विक्टोरिस की सबसे खास बात ये है कि ये कंपनी की अंडर बॉडी CNG टैंक वाली पहली कार भी है। इसकी यही खूबी लोगों को पसंद आ रही है, क्योंकि इसमें पूरा बूट स्पेस मिलता है। वहीं, इसका माइलेज 27km/kg तक है। कार के इंटीरियर में 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट जैसे फीचर्स दिए हैं।

इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़27Km माइलेज, 360° कैमरा, ADAS, 6 एयरबैग; इस SUV ने ग्रैंड विटारा को पीछे छोड़ा