Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Victoris Dominate Brezza, Thar, Venue, Grand Vitara In October 2025
इस SUV को नया समझना पड़ा भारी; ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, थार, सोनेट, XUV700, सेल्टोस से निकल गई आगे

इस SUV को नया समझना पड़ा भारी; ब्रेजा, ग्रैंड विटारा, थार, सोनेट, XUV700, सेल्टोस से निकल गई आगे

संक्षेप: पिछले महीने यानी अक्टूबर में इसकी 13,496 यूनिट बिकीं। इस शानदार सेल्स आंकड़े के साथ इसने किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा थार, हुंडई वेन्यू, टोयोटा हाइराइडर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, महिंद्रा XUV700 और किआ सेल्टोस को पीछे छोड़ दिया।

Tue, 11 Nov 2025 12:14 PMNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति की ऑल न्यू विक्टोरिस SUV ने बिक्री में झंडे गाड़ना शुरू कर दिए हैं। दरअसल, लॉन्च के दूसरे महीने ही इसने देश की कई पॉपुलर SUVs को पीछे छोड़ दिया। पिछले महीने यानी अक्टूबर में इसकी 13,496 यूनिट बिकीं। इस शानदार सेल्स आंकड़े के साथ इसने किआ सोनेट, महिंद्रा XUV 3XO, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा थार, हुंडई वेन्यू, टोयोटा हाइराइडर, टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, महिंद्रा XUV700 और किआ सेल्टोस को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि विक्टोरिस की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपए है। इस कार को भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
टॉप-25 कार मॉडल वाइज सेल्स अक्टूबर 2025
रैंकमॉडलअक्टूबर 25अक्टूबर 24YoY %
1टाटा नेक्सन22,08314,75950%
2मारुति सुजुकी डिजायर20,79112,69864%
3मारुति सुजुकी अर्टिगा20,08718,7857%
4मारुति सुजुकी वैगनआर18,97013,92236%
5हुंडई क्रेटा18,38117,4975%
6महिंद्रा स्कॉर्पियो18,10715,87714%
7मारुति सुजुकी फ्रोंक्स17,00316,4194%
8मारुति सुजुकी बलेनो16,87316,0825%
9टाटा पंच16,81015,7407%
10मारुति सुजुकी स्विफ्ट15,54217,539-11%
11महिंद्रा बोलेरो14,3439,84946%
12मारुति सुजुकी ईको13,53711,65316%
13मारुति सुजुकी विक्टोरिस13,49600%
14किआ सोनेट12,7459,69931%
15महिंद्रा XUV 3XO12,2379,56228%
16मारुति सुजुकी ब्रेजा12,07216,565-27%
17महिंद्रा थार12,0297,94451%
18हुंडई वेन्यू11,73810,9018%
19टोयोटा हाइराइडर11,5555,449112%
20टोयोटा इनोवा + हाइक्रॉस11,0898,83825%
21मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा10,40914,083-26%
22महिंद्रा XUV70010,13910,435-3%
23टाटा टियागो8,8504,68289%
24किआ कैरेंस8,7796,38438%
25किआ सेल्टोस7,1306,36512%


मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति विक्टोरिस का इंजन और माइलेज
विक्टोरिस को 6 वैरिएंट LXi, VXi, ZXi, ZXi(O), ZXi+ और ZXi+ (O) में लॉन्च किया है। इसमें 3 इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें पहला 103hp पावर वाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर माइल्ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन, दूसरा 116hp पावर वाला 1.5-लीटर, 3-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप और तीसरा 89hp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल-CNG ऑप्शन शामिल है। गियरबॉक्स ऑप्शन में पेट्रोल इंजन के लिए 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटो, स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड के लिए e-CVT और CNG वैरिएंट के लिए 5-स्पीड मैनुअल शामिल हैं। विक्टोरिस में ऑल-व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी मिलेगा।

मारुति विक्टोरिस के ARAI माइलेज आंकड़े
पावरट्रेनमाइलेज
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड (e-CVT)28.65kmpl
पेट्रोल मैनुअल21.18kmpl
पेट्रोल ऑटोमैटिक21.06kmpl
पेट्रोल AWD ऑटोमैटिक19.07kmpl
CNG मैनुअल27.02km/kg


ये भी पढ़ें:हैरियर EV की कितनी है रियर रेंज? सड़क पर दौड़ते ही खुली कंपनी के दावे की पोल!

मारुति विक्टोरिस का एक्सटीरियर और इंटीरियर

विक्टोरिस में एक नई डिजाइन लेंग्वेज देखने को मिलती है, जो अपकमिंग मारुति सुजुकी ई-विटारा इलेक्ट्रिक SUV से प्रेरित है। आगे की तरफ, विक्टोरिस में क्रोम स्ट्रिप, मोटी प्लास्टिक क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ एक पतली ग्रिल कवर से जुड़े बड़े LED हेडलाइट्स हैं। साइड में इस SUV में 18-इंच के एलॉय व्हील, ब्लैक कलर्स के पिलर, सिल्वर रूफ रेल और ज्यादा चौकोर बॉडी क्लैडिंग दी गई है। पीछे की तरफ एक सेगमेंटेड LED लाइट बार और 'VICTORIS' लेटर प्रमुखता से दिखाई देते हैं।

विक्टोरिस के इंटीरियर की बात करें तो अपने ज्यादा टेक-फोकस्ड डैशबोर्ड डिजाइन के कारण ग्रैंड विटारा से काफी अलग है। डैशबोर्ड के ऊपर एक बड़ा 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, राइट साइड में एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील है। गौरतलब है कि मारुति की इस विक्टोरिस SUV में 5 पैसेंजर्स आसानी से बैठ सकते हैं।

अब बात करें इसके फीचर्स की विक्टोरिस में वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, डॉल्बी एटमॉस्ट के साथ 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फिल्टर, पावर्ड टेलगेट और बहुत कुछ शामिल किए गए हैं।

ये भी पढ़ें:देशभर में गर्दा उड़ा रही ₹5.99 लाख की ये कार, ग्राहकों ने इसे फिर बनाया नंबर-1

विक्टोरिस के सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड के रूप में 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्रेक असिस्ट, हिल होल्ड कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। इसके हायर वैरिएंट में 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया है। इस SUV में सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए ADAS लेवल 2 टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें कई स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं। जिसमें ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेक, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल (कर्व स्पीड रिडक्शन के साथ), लेन कीप असिस्ट, हाई बीम असिस्ट, रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और लेन चेंज अलर्ट शामिल हैं। विक्टोरिस को 5-स्टार भारत NCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग भी मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी के लिए 32 में से 31.66 पॉइंट और चाइल्ड सेफ्टी के लिए 49 में से 43 पॉइंट मिले।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।