Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Victoris Crosses 14000 Sales in December 2025, check all details
31 दिन में धकाधक 14,000 लोगों ने खरीदी ये SUV, 2025 में इसे मिला नंबर-1 कार का खिताब; सेफ्टी टेस्ट में मिले थे 5-स्टार

31 दिन में धकाधक 14,000 लोगों ने खरीदी ये SUV, 2025 में इसे मिला नंबर-1 कार का खिताब; सेफ्टी टेस्ट में मिले थे 5-स्टार

संक्षेप:

दिसंबर 2025 में धकाधक 14,000 लोगों ने मारुति की दमदार SUV विक्टोरिस खरीदी है। 2025 में इसे नंबर-1 कार का खिताब (ICOTY -Indian Car of the Year- अवार्ड) मिला था। इसे सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार मिले थे। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Jan 03, 2026 04:33 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2025 में जो सबसे बड़ा दांव खेला था, वो अब सफल होता नजर आ रहा है। जी हां, हम मारुति विक्टोरिस (Victoris) SUV की बात कर रहे हैं। एरिना (Arena) नेटवर्क की फ्लैगशिप SUV के तौर पर पेश की गई विक्टोरिस (Victoris) ने लॉन्च होते ही बाजार में हलचल मचा दी है। ताबड़तोड़ बुकिंग, शानदार फीचर्स और दमदार सेफ्टी पैकेज की बदौलत यह SUV न सिर्फ ग्राहकों की पसंद बनी, बल्कि ICOTY (Indian Car of the Year) अवार्ड भी अपने नाम कर चुकी है। दिसंबर 2025 में इसकी बिक्री 14,000 यूनिट के पार पहुंच गई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:माइलेज 34 KM, कीमत 4 लाख से कम; इन 2 बजट कारों पर टूटे लोग, सेल में 92% की उछाल

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

दिसंबर 2025 में 14,000 यूनिट का आंकड़ा पार

मारुति विक्टोरिस (Victoris) की सेल्स लगातार ऊपर की ओर बढ़ रही है। नवंबर 2025 में मारुति विक्टोरिस की बिक्री 13,496 यूनिट तक पहुंच गई। दिसंबर 2025 में इसकी बिक्री 14,000 यूनिट के पार पहुंच गई, यानी सिर्फ 1 महीने में ही विक्टोरिस (Victoris) ने नई ऊंचाई छू ली और यह साफ कर दिया कि मारुति (Maruti) की यह नई SUV बाजार में लंबी पारी खेलने आई है।

कीमत और वैरिएंट

मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) की शुरुआती कीमत 10.50 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह SUV कुल 6 वैरिएंट्स में उपलब्ध है, ताकि अलग-अलग बजट और जरूरतों वाले ग्राहक इसे चुन सकें। कीमत के हिसाब से विक्टोरिस (Victoris) को फीचर्स और सेफ्टी का अच्छा बैलेंस माना जा रहा है।

70,000 से ज्यादा पेंडिंग बुकिंग

मारुति विक्टोरिस (Victoris) की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसको करीब 70,000 यूनिट बुकिंग मिली है, जिसमें से अब तक 35,000 से ज्यादा यूनिट डिलीवर हो चुकी हैं। इतनी बड़ी वेटिंग लिस्ट यह दिखाती है कि ग्राहकों में इस SUV को लेकर जबरदस्त उत्साह है और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) को डिलीवरी बढ़ाने पर लगातार काम करना पड़ रहा है।

एरिना (Arena) की फ्लैगशिप बनकर बदली गेम

विक्टोरिस (Victoris) को एरिना (Arena) रेंज की फ्लैगशिप बनाना मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की एक सोची-समझी रणनीति रही है। विक्टोरिस प्रीमियम डिजाइन, फीचर-लोडेड केबिन, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और भरोसेमंद मारुति (Maruti) ब्रांड वैल्यू के साथ आती है। इन सबका कॉम्बिनेशन विक्टोरिस (Victoris) को सीधे किआ सेल्टोस (Kia Seltos), हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) और अन्य मिड-साइज SUVs की टक्कर में खड़ा करता है।

ये भी पढ़ें:माइलेज 34 KM, कीमत 4 लाख से कम; इन 2 बजट कारों पर टूटे लोग, सेल में 92% की उछाल

मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) ने बहुत कम समय में खुद को एक हिट SUV के तौर पर स्थापित कर लिया है। दिसंबर 2025 में 14,000 से ज्यादा बिक्री, भारी पेंडिंग बुकिंग और ICOTY अवॉर्ड यह साबित करते हैं कि एरिना (Arena) की यह फ्लैगशिप SUV मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के लिए गेम-चेंजर साबित हो रही है। आने वाले महीनों में अगर यही रफ्तार बनी रही, तो विक्टोरिस (Victoris) मिड-साइज SUV सेगमेंट में नए रिकॉर्ड बना सकती है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।