Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Victoris CNG accounts for 38pc of total bookings, check all details
5-स्टार सेफ्टी वाली इस SUV के CNG वैरिएंट की बंपर डिमांड, 38% लोग सिर्फ यही ले रहे; गजब का है माइलेज

5-स्टार सेफ्टी वाली इस SUV के CNG वैरिएंट की बंपर डिमांड, 38% लोग सिर्फ यही ले रहे; गजब का है माइलेज

संक्षेप:

भारतीय बाजार में मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) की बंपर डिमांड है। इसे 30,000 से ज्यादा ऑर्डर मिले हैं, लेकिन 38% बुकिंग सिर्फ इसके CNG वैरिएंट को मिल रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Mon, 3 Nov 2025 09:44 PMSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने फिर एक बार मार्केट में अपना जलवा दिखाया है। कंपनी की नई मिड-साइज SUV मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) 15 सितंबर 2025 को लॉन्च हुई थी, अब तेजी से ग्राहकों की फेवरेट बन रही है। सिर्फ दो महीनों से भी कम वक्त में विक्टोरिस (Victoris) को 30,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि कुल बुकिंग में से 38% सिर्फ CNG वैरिएंट की हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के स्टॉक में खड़ी रह गई ये कार, अक्टूबर में एक भी ग्राहक नहीं मिला

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Nexon CNG

Tata Nexon CNG

₹ 8.9 - 14.3 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza

₹ 8.69 - 14.14 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Rumion

Toyota Rumion

₹ 10.54 - 13.83 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ertiga

Maruti Suzuki Ertiga

₹ 9.12 - 13.4 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki XL6

Maruti Suzuki XL6

₹ 11.94 - 14.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Taisor

Toyota Urban Cruiser Taisor

₹ 7.76 - 13.06 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति विक्टोरिस CNG की जबरदस्त डिमांड

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सेल्स एंड मार्केटिंग) पार्थो बनर्जी ने जानकारी दी कि विक्टोरिस (Victoris) की ताबड़तोड़ बुकिंग चल रही है और गाड़ियों की डिलीवरी देशभर के शोरूम में शुरू हो चुकी है।

इसकी कुल बुकिंग 30,000 यूनिट थी। इसमें पेट्रोल वैरिएंट की बुकिंग 53% रही। वहीं, CNG वैरिएंट की बुकिंग 38% (लगभग 11,000 यूनिट्स) रही। इसके हाइब्रिड वैरिएंट को 9% लोगों ने खरीदा। इसका वेटिंग पीरियड लगभग 2 महीने (कुछ बड़े शहरों में) रहा।

CNG वैरिएंट की डिमांड

अगर आंकड़ों की तुलना करें तो विक्टोरिस (Victoris) का पेट्रोल और CNG रेशियो कुछ वैसा ही है जैसा हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) के पेट्रोल और डीजल रेशियो में देखने को मिलता है।

हुंडई क्रेटा (Creta) की FY2025 सेल्स में लगभग 58% पेट्रोल और 40% डीजल वैरिएंट बिके थे, यानी मारुति (Maruti) का वो दावा कि CNG वैरिएंट्स डीजल की जगह लेंगे, अब सच साबित होता दिख रहा है। BS6 नॉर्म्स आने के बाद कंपनी ने डीजल इंजन बंद कर दिए थे और अब विक्टोरिस (Victoris) के आंकड़े बताते हैं कि CNG ने डीजल की कमी पूरी कर दी है।

ग्रैंड विटारा से तीन गुना ज्यादा CNG डिमांड

मारुति विक्टोरिस (Victoris) की CNG बुकिंग्स मारुति (Maruti) की ही ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) से तीन गुना ज्यादा हैं। ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) में CNG वैरिएंट्स की हिस्सेदारी FY2025 में सिर्फ 19% थी, जबकि विक्टोरिस (Victoris) में ये 38% है। इसकी दो बड़ी वजहें हैं।

इसमें पहला कारण एरिना (Arena) नेटवर्क की पहुंच है। जी हां, क्योंकि मारुति विक्टोरिस (Victoris) को मारुति (Maruti) के एरिना (Arena) डीलर्स बेच रहे हैं, जिनकी पहुंच नेक्सा (Nexa) से कहीं ज्यादा है।

दूसरा सबसे बड़ा कारण अंडरबॉडी CNG टैंक है। विक्टोरिस (Victoris) में CNG सिलिंडर बूट स्पेस के नीचे फिट है, जिससे लगेज स्पेस पूरी तरह बरकरार रहता है। वहीं, ग्रैंड विटारा (Grand Vitara) में सिलिंडर बूट में लगा है, जिससे जगह कम पड़ती है।

हाइब्रिड और ADAS वैरिएंट्स की लोकप्रियता

विक्टोरिस (Victoris) का 1.5L स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन (116hp) और e-CVT गियरबॉक्स वाला वर्जन कुल बुकिंग्स का 9% हिस्सा रखता है। इसके अलावा कंपनी ने पहली बार अपने किसी मॉडल में लेवल-2 ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर भी दिया है। ADAS फीचर केवल ZXi+ और ZXi+(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है और इन दोनों वैरिएंट्स की कुल बुकिंग्स में हिस्सेदारी 16% है, यानी भारतीय ग्राहक अब सेफ्टी और टेक्नोलॉजी पर भी उतना ही ध्यान दे रहे हैं, जितना माइलेज पर।

मारुति विक्टोरिस– एक नया ट्रेंड सेटर SUV

मारुति विक्टोरिस (Maruti Victoris) ने न सिर्फ ब्रांड के लिए एक नया अध्याय खोला है, बल्कि इसने दिखाया है कि भारतीय ग्राहक अब CNG टेक्नोलॉजी को मॉडर्न SUV सेगमेंट में भी पसंद करने लगे हैं।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।