
समझिए टैक्स फ्री हुई ये SUV, पूरे ₹1.30 लाख की बचत; मात्र ₹6.94 लाख में मिल रही, कम पैसे में भौकाल सेट कर देगी ये कार
अगर आप एक भरोसेमंद, सुरक्षित और कम मेंटेनेंस वाली SUV चाहते हैं और आप CSD के पात्र हैं, तो दिसंबर 2025 में मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) आपके लिए बेहतरीन डील साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि अभी लेने पर आपके कितने पैसे बचेंगे?
अगर आप मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आप CSD (कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट) के पात्र हैं, तो दिसंबर 2025 आपके लिए शानदार मौका लेकर आया है। CSD के जरिए मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) को खुले बाजार की तुलना में काफी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है, जिससे कुल बचत लाखों रुपये तक हो सकती है। मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक है, जो मजबूत बिल्ड, भरोसेमंद इंजन और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है, तो आइए इसकी वैरिएंट वाइज सीएसडी कीमतें जानते हैं।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.9 - 14.3 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Honda WR-V 2026
₹ 8 - 10 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.3 - 10.17 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV 3XO
₹ 7.28 - 14.4 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
दिसंबर 2025 में मारुति ब्रेजा की CSD कीमतें
| मारुति ब्रेजा की वैरिएंट-वाइज कीमतें | CSD कीमत (₹ लाख) |
|---|---|
| ब्रेजा LXi | ₹6.94 लाख |
| ब्रेजा VXi | ₹7.77 लाख |
| ब्रेजा ZXi | ₹8.70 लाख |
| ब्रेजा ZXi+ | ₹9.77 लाख |
| ब्रेजा VXi ऑटोमैटिक | ₹8.85 लाख |
| ब्रेजा ZXi ऑटोमैटिक | ₹9.86 लाख |
| ब्रेजा ZXi+ ऑटोमैटिक | ₹10.91 लाख |
ऊपर दी गई है ये कीमतें CSD डिपो के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं और इनमें रोड टैक्स, इंश्योरेंस और रजिस्ट्रेशन चार्ज शामिल नहीं हैं।
CSD से ब्रेजा खरीदने पर कितनी बचत होगी?
अगर आप ब्रेजा (Brezza) को सामान्य डीलरशिप से खरीदते हैं, तो इसकी कीमत CSD के मुकाबले 80,000 रुपये से 1.30 लाख तक ज्यादा हो सकती है। CSD में कम GST और सब्सिडी की वजह से यह SUV ज्यादा किफायती हो जाती है।
मारुति ब्रेजा क्यों है बढ़िया विकल्प?
मारुति ब्रेजा (Brezza) के दमदार इंजन और माइलेज की बात करें तो मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो अच्छा पावर देने के साथ बेहतरीन माइलेज भी देता है।
सेफ्टी फीचर्स
मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza) SUV में 6 एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। ये फैमिली के लिए बिल्कुल परफेक्ट एसयूवी है। ब्रेजा (Brezza) का केबिन स्पेस, कम्फर्टेबल सीट्स और बड़ा बूट स्पेस इसे फैमिली यूज़ के लिए आदर्श बनाता है।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakसर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




