बैंक जाकर निकाल लीजिए पैसा! अगले महीने लॉन्च होने की तैयारी में ये 5 धांसू कार; जान लीजिए डिटेल्स

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी उत्सव से कम नहीं होने वाली है। दरअसल, इस दौरान मारुति से लेकर एमजी जैसे दिग्गज ब्रांड्स इस महीने अपने कई मॉडलों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। 

बैंक जाकर निकाल लीजिए पैसा! अगले महीने लॉन्च होने की तैयारी में ये 5 धांसू कार; जान लीजिए डिटेल्स

भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए साल 2026 की शुरुआत किसी उत्सव से कम नहीं होने वाली है। बता दें कि अप्रैल 2026 एक ऐसा महीना साबित होने जा रहा है, जिसमें सस्ती फैमिली कारों से लेकर लग्जरी इलेक्ट्रिक और प्रीमियम एसयूवी तक, हर सेगमेंट में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। मारुति सुजुकी, महिंद्रा, टोयोटा और एमजी जैसे दिग्गज ब्रांड्स इस महीने अपने सबसे चर्चित मॉडलों को नए अवतार और अपडेटेड फीचर्स के साथ उतारने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं अप्रैल 2026 में लॉन्च होने वाले ऐसी ही 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

2026 मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने जा रही है। इस नए अपडेट में कार के बाहरी डिजाइन में मामूली बदलावों के साथ केबिन को अधिक मॉडर्न बनाया जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव इसके सीएनजी वैरिएंट में देखने को मिल सकता है, जहां कंपनी अंडरबॉडी सीएनजी टैंक तकनीक का इस्तेमाल कर सकती है ताकि बूट स्पेस की कमी न हो। इसके अलावा, बेहतर ड्राइविंग अनुभव के लिए इसमें एक नया सिक्स-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स भी जोड़ा जा सकता है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला

टोयोटा भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी 'एबेला' के साथ धमाकेदार एंट्री करने वाली है। यह कार मारुति की ई-विटारा (e Vitara) पर बेस्ड होगी। बता दें कि अप्रैल में इसकी कीमतों का खुलासा हो सकता है। इबेला में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। ग्राहकों को इस कार में सिंगल चार्ज पर 543 किलोमीटर तक की शानदार रेंज मिल सकती है।

एमजी मेजेस्टर

एमजी मोटर अपनी नई फ्लैगशिप एसयूवी 'मेजेस्टर' को मार्केट में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह एक फुल-साइज थ्री-रो एसयूवी होगी, जिसे एमजी ग्लोस्टर के अधिक प्रीमियम और लग्जरी विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बता दें कि 41,000 रुपये की टोकन राशि के साथ इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। जबकि अप्रैल में इसकी ऑफिशियल कीमतें घोषित की जाएंगी।

फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट

जर्मन कार मेकर फॉक्सवैगन 9 अप्रैल, 2026 को अपनी टाइगुन का अपडेटेड वर्जन पेश करेगी। नई टाइगुन का डिजाइन कंपनी की वैश्विक कारों से प्रेरित होगा, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा स्टाइलिश नजर आएगी। केबिन के अंदर नई तकनीक, बेहतर कूलिंग सिस्टम और प्रीमियम टच देखने को मिलेगा। हालांकि, पावरट्रेन में किसी बदलाव की संभावना नहीं है।

मर्सिडीज-बेंज सीएलए ईवी

लग्जरी कार सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज अपनी नई सीएलए ईवी के साथ बड़ा दांव खेलने जा रही है। बता दें कि अप्रैल 2026 में आने वाली यह कार भारत में ए-क्लास सेडान और ईक्यूबी जैसी कारों की जगह ले सकती है। इसमें 85kWh का दमदार बैटरी पैक मिलने की संभावना है, जो रियर-व्हील ड्राइव मोटर के साथ आएगा। प्रीमियम डिजाइन और लंबी रेंज के साथ यह कार भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों के मार्केट को एक नई दिशा देने का काम करेगी।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।