ये हैं देश की 5 बेस्ट माइलेज कारें, 1 लीटर पेट्रोल में चलती हैं 28 KM से भी ज्यादा; कीमत ₹4.99 लाख से शुरू

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो सस्ती होने का साथ-साथ माइलेज में भी शानदार हैं। इन कारों में ग्राहकों को 28 किमी से ज्यादा तक माइलेज मिलता है।

ये हैं देश की 5 बेस्ट माइलेज कारें, 1 लीटर पेट्रोल में चलती हैं 28 KM से भी ज्यादा; कीमत ₹4.99 लाख से शुरू

आजकल पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं। ऐसे में हर कोई एक ऐसी कार की तलाश में है जो कम ईंधन में ज्यादा से ज्यादा दूरी तय कर सके। मिडिल क्लास परिवारों के लिए 'माइलेज' हमेशा से ही कार खरीदने का सबसे बड़ा पैमाना रहा है। हालांकि, भारतीय मार्केट में कुछ ऐसी कारें मौजूद हैं जो सस्ती होने का साथ-साथ माइलेज में भी शानदार हैं। इन कारों में ग्राहकों को 28 किमी से ज्यादा तक माइलेज मिलता है। आइए जानते हैं भारत की उन 5 सबसे 'फ्यूल एफिशिएंट' कारों के बारे में जो पेट्रोल की हर बूंद का सही मोल वसूल करती हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मारुति सुजुकी विक्टोरिस

मारुति की यह मिड-साइज SUV माइलेज के मामले में इस वक्त देश की नंबर-1 कार बनी हुई है। इसका पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन 28.65 किमी/लीटर का माइलेज (ARAI) देता है। यह हाइब्रिड तकनीक का ही कमाल है कि इतनी बड़ी गाड़ी होने के बावजूद यह छोटी कारों से भी कम तेल पीती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 18.89 लाख रुपये है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर

टोयोटा की यह हाइब्रिड SUV माइलेज की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आती है। इसका स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट 27.97 किमी/लीटर का शानदार माइलेज देता है। इसमें 1.5-लीटर का एटकिंसन-साइकिल पेट्रोल इंजन लगा है जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर काम करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.14 लाख रुपये है।

होंडा सिटी हाइब्रिड

प्रीमियम सेडान पसंद करने वालों के लिए होंडा सिटी हाइब्रिड किसी वरदान से कम नहीं है। यह कार 27.26 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसका e-CVT ट्रांसमिशन और स्मार्ट हाइब्रिड सिस्टम ड्राइविंग के दौरान खुद ही तय करता है कि गाड़ी कब बैटरी पर चलेगी और कब इंजन पर। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.04 लाख रुपये है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो

अगर आप छोटी और बजट फ्रेंडली कार की तलाश में हैं, तो सेलेरियो से बेहतर कुछ नहीं। मारुति का दावा है कि यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल हैचबैक है। यह 26 किमी/लीटर का माइलेज देती है। इसका 1.0-लीटर के-सीरीज इंजन अपनी एफिशिएंसी के लिए जाना जाता है। कम कीमत और कम मेंटेनेंस वाली इस कार की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है।

नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट

भारत की सबसे पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट अब नए अवतार और नए इंजन के साथ और भी ज्यादा माइलेज दे रही है। इसका नया 1.2-लीटर Z सीरीज इंजन 25.75 किमी/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। स्विफ्ट की सबसे बड़ी खूबी यह है कि यह माइलेज के साथ स्पोर्टी लुक और बढ़िया परफॉर्मेंस भी देती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।