कार खराब हो जाए तो क्या होगा? सर्विस के मामले में ये 5 गाड़ियां हैं बहुत भरोसेमंद, इनमें स्विफ्ट भी शामिल
मारुति के पास देश भर में 4,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं जो इसे सबसे भरोसेमंद बनाते हैं। स्विफ्ट अपनी शानदार पिक-अप और हल्के वजन की वजह से शहर की भीड़ में चलाने के लिए बेस्ट है।

नई कार खरीदते वक्त अक्सर लोग सिर्फ इसके लुक्स, फीचर्स और इंजन की ताकत देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर रास्ते में गाड़ी अचानक खराब हो जाए तो क्या होगा? अगर सर्विस सेंटर पास में न हो तो कार का सारा मजा खराब हो जाता है। एक मजबूत सर्विस नेटवर्क आपको कार की आसान मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की टेंशन से मुक्ति और कम समय में सर्विस देती हैं। एचटी ऑटो के अनुसार, आइए जानते हैं ऐसी ही 5 शानदार सर्विस नेटवर्क वाली कारों के बारे में विस्तार से।






मारुति सुजुकी स्विफ्ट
मारुति के पास देश भर में 4,000 से ज्यादा सर्विस सेंटर हैं जो इसे सबसे भरोसेमंद बनाते हैं। स्विफ्ट अपनी शानदार पिक-अप और हल्के वजन की वजह से शहर की भीड़ में चलाने के लिए बेस्ट है। इसके पार्ट्स बहुत सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं। इसलिए आम आदमी की यह पहली पसंद बनी हुई है। सर्विस की कोई चिंता नहीं चाहिए तो स्विफ्ट एक शानदार ऑप्शन है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Toyota Urban Cruiser Taisor
₹ 7.76 - 13.06 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Toyota Land Cruiser
₹ 2.16 - 2.25 करोड़

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
हुंडई वेन्यू
हुंडई का नेटवर्क भी बहुत फैला हुआ है। इसके पास 1,300 से अधिक सर्विस सेंटर हैं। यह कार उन लोगों के लिए है जो मॉडर्न फीचर्स के साथ एक रिलैक्स्ड ओनरशिप चाहते हैं। वेन्यू में आपको प्रीमियम केबिन, बोल्ड डिजाइन और सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं। शहर हो या गांव, हर जगह हुंडई की सर्विस आसानी से उपलब्ध है। बिना किसी तनाव के नई तकनीक वाली गाड़ी चलाने वालों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है।
होंडा एलिवेट
होंडा का सर्विस नेटवर्क करीब 300 सेंटर्स का है लेकिन इनकी सर्विस क्वालिटी लाजवाब है। इनकी कारें लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलती हैं। इससे आपको बार-बार वर्कशॉप के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। एलिवेट में आपको शानदार स्पेस और आरामदायक सफर का अनुभव मिलता है। अगर आप सालों तक अपनी गाड़ी से सुकून भरी सर्विस पाना चाहते हैं तो होंडा एलिवेट एक शानदार ऑप्शन है।
टोयोटा अर्बन क्रूजर हायराइडर
टोयोटा के पास करीब 400 सर्विस सेंटर हैं जो छोटे शहरों तक भी अच्छी तरह फैले हुए हैं। यह गाड़ी अपने बेहतरीन हाइब्रिड इंजन के लिए जानी जाती है, जो माइलेज और मेंटेनेंस का शानदार तालमेल बिठाती है। यानी कम खर्चे में आप लंबा और आरामदायक सफर तय कर सकते हैं। टोयोटा की सर्विस पर लोगों को बहुत भरोसा है, क्योंकि इनका काम पक्का और टिकाऊ होता है।
किआ सेल्टोस
किआ का नेटवर्क 200 सेंटर्स के साथ बहुत तेजी से बढ़ रहा है और यह अपनी मॉडर्न फैसिलिटीज के लिए जानी जाती है। सेल्टोस उन लोगों के लिए है जो स्टाइल और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से समझौता नहीं करना चाहते। इनकी सर्विस बहुत फास्ट है, जिससे आपका कीमती समय बच जाता है। सेल्टोस के स्पोर्टी इंजन और शानदार इंटीरियर इसे हर ट्रिप के लिए यादगार बनाते हैं। अगर आप रफ्तार और मॉडर्न फीचर्स के शौकीन हैं, तो किआ की सर्विस आपको निराश नहीं करेगी।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


