Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Swift Sold 32 Lakh Units After Launching In India
₹5.79 लाख की ये कार देश के 32 लाख घरों तक पहुंच गई, सेफ्टी में भी हिट; ये ऑल्टो, वैगनआर या बलेनो नहीं

₹5.79 लाख की ये कार देश के 32 लाख घरों तक पहुंच गई, सेफ्टी में भी हिट; ये ऑल्टो, वैगनआर या बलेनो नहीं

संक्षेप:

देश के अंदर मारुति 3 करोड़ से ज्यादा कार बेच चुकी है, जिसमें स्विफ्ट का भी अहम रोल रहा है। ये ऑल्टो, वैगनआर के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए है।

Nov 06, 2025 10:33 am ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की की प्रीमियम हैचबैक में से एक स्विफ्ट ने अपने नाम नया रिकॉर्ड कर लिया है। दरअसल, इस कार की लॉन्च के बाद से 32 लाख यूनिट बिक चुकी हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर में इस कार का दबदबा है। पाकिस्तान, चीन, अमेरिका समेत कई देशों में इसकी 1 करोड़ से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं। देश के अंदर मारुति 3 करोड़ से ज्यादा कार बेच चुकी है, जिसमें स्विफ्ट का भी अहम रोल रहा है। ये ऑल्टो, वैगनआर के बाद तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

भारत में बिकने वाली स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki Baleno

₹ 5.99 - 9.1 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 5 - 8.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
ये भी पढ़ें:देश के 34 लाख घरों तक पहुंच गई ये कार, 34Km का माइलेज और कीमत ₹4.99 लाख

इस कार का केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर AC वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।

ये भी पढ़ें:₹7.90 लाख की न्यू वेन्यू खरीदने लिया ₹6 लाख का लोन, तो कितनी बनेगी मंथली EMI?

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।