Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Swift get top-1 position in best hatchback cars of November 2025
₹5.79 लाख की इस कार के आगे नतमस्तक हुई वैगनआर, सबकी अकड़ निकाल बन बैठी नंबर-1; टॉप-3 में भी इसकी धाक

₹5.79 लाख की इस कार के आगे नतमस्तक हुई वैगनआर, सबकी अकड़ निकाल बन बैठी नंबर-1; टॉप-3 में भी इसकी धाक

संक्षेप:

नवंबर 2025 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट बेस्ट हैचबैक कार बनकर उभरी। इसने टॉप-10 कारों की लिस्ट में टॉप-3 की पोजिशन हासिल की है। नवंबर 2025 में इसके आगे मारुति वैगनआर भी नतमस्तक हो गई।

Dec 10, 2025 04:31 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी स्विफ्ट एक बार फिर साबित कर चुकी है कि वही भारत में हैचबैक सेगमेंट की असली बादशाह है। नवंबर 2025 के टॉप-10 कारों की लिस्ट में स्विफ्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-3 पोजिशन हासिल की और बेस्ट-सेलिंग हैचबैक बन गई। टॉप-10 कारों की लिस्ट में टाटा नेक्सन ने पहली पोजिशन हासिल की और डिजायर ने नंबर-2 पर कब्जा किया। वहीं, स्विफ्ट ने बिक्री में 34% की दमदार ग्रोथ दिखाते हुए 19,000 यूनिट से ज्यादा की बिक्री हासिल की। इसके साथ ही हैचबैक सेगमेंट में नंबर-1 पोजिशन हासिल की। आइए इसकी बिक्री डिटेल्स पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
ये भी पढ़ें:मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Swift

Maruti Suzuki Swift

₹ 5.79 - 8.8 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.98 - 8.62 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.85 - 8.26 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Punch Facelift

Tata Punch Facelift

₹ 6 - 11 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.39 - 9.15 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago NRG

Tata Tiago NRG

₹ 7.2 - 8.75 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

नवंबर 2025 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 19,733 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में 34% की भारी बढ़त है। इतनी मजबूत ग्रोथ यह दिखाती है कि नई जेनरेशन स्विफ्ट ने बाजार में एक नया जोश भर दिया है।

रैंकमॉडल (YoY वृद्धि)नवंबर 2025 बिक्रीनवंबर 2024 बिक्री
1टाटा नेक्सन (46%)22,43415,329
2मारुति डिजायर (79%)21,08211,779
3मारुति स्विफ्ट (34%)19,73314,737
4टाटा पंच (21%)18,75315,435
5हुंडई क्रेटा (12%)17,34415,452
6मारुति अर्टिगा (7%)16,19715,150
7महिंद्रा स्कॉर्पियो (23%)15,61612,704
8मारुति फ्रोंक्स (1%)15,05814,882
9मारुति वैगनआर (5%)14,61913,982
10मारुति विटारा ब्रेजा (-7%)13,94714,918

स्विफ्ट क्यों है इतनी पॉपुलर?

मारुति स्विफ्ट भारतीय मार्केट में हमेशा से ही फैमिली कार, फर्स्ट-टाइम बायर्स और यूथ सभी की पसंदीदा रही है। नई जनरेशन के आते ही इसकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। आइए इसकी कामयाबी के पीछे की बड़ी वजहों पर नजर डालते हैं।

1- नई डिजाइन और मॉडर्न स्टाइलिंग

नई स्विफ्ट पहले से ज्यादा स्टाइलिश, स्पोर्टी और एयरोडायनामिक लुक में आती है। इसका फ्रंट प्रोफाइल और LED सेटअप युवाओं को खास तौर पर पसंद आ रहा है।

2- बेहतर माइलेज और अपडेटेड इंजन

मारुति की पहचान ही माइलेज है और स्विफ्ट ने इस पहचान को और मजबूत किया है। नया इंजन ज्यादा माइलेज और स्मूथ ड्राइव देने के लिए जाना जा रहा है।

3- फीचर्स पैक्ड और वैल्यू-फॉर-मनी

नई स्विफ्ट में बड़ा टचस्क्रीन, कनेक्टेड टेक, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर दिए गए हैं। हैचबैक सेगमेंट में यह फीचर्स के मामले में जबरदस्त वैल्यू ऑफर करती है।

4- भरोसेमंद मारुति नेटवर्क

मारुति के सर्विस नेटवर्क और रीसेल वैल्यू ने हमेशा स्विफ्ट को एक भरोसेमंद विकल्प बनाया है, खासकर मिडिल-क्लास खरीदारों के लिए यह भरोसेमंद मारुति नेटवर्क है।

ये भी पढ़ें:मारुति के इन 6 मॉडल ने लूट लिया मार्केट, देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनीं

हैचबैक सेगमेंट में फिर से नंबर-1

SUVs के दौर में भी स्विफ्ट का टॉप-3 में पहुंचना यह साबित करता है कि भारतीय बाजार में अच्छे हैचबैक की डिमांड आज भी बेहद मजबूत है। नवंबर 2025 में टाटा नेक्सन नंबर-1, डिजायर नंबर-2 और स्विफ्ट नंबर-3 और सेगमेंट की बेस्ट हैचबैक रही।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak
सर्वेश्वर पाठक 'लाइव हिंदुस्तान' में अक्टूबर 2022 से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री लेने के बाद सर्वेश्वर ने 2019 में ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत की। ईटीवी भारत के बाद दैनिक जागरण से जुड़े, जहां बिजनेस और ऑटो एंड टेक बीट पर काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का समय बिताने वाले सुलतानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी सर्वेश्वर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।