Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Swift Dscounts Up To Rs 57,100 In November 2025
स्विफ्ट पर ऐसा डिस्काउंट आपने भी सोचा नहीं होगा! इस महीने इतने में मिल रही ₹5.78 लाख की ये कार

स्विफ्ट पर ऐसा डिस्काउंट आपने भी सोचा नहीं होगा! इस महीने इतने में मिल रही ₹5.78 लाख की ये कार

संक्षेप:

स्विफ्ट पर 57,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके ZXi, VXi पेट्रोल MT, AMT और CNG वैरिएंट पर 57,100 रुपए का मैक्सिमम डिस्काउंट मिल रहा है। LXi ट्रिम पर 37,100 रुपए का फायदा मिलेगा, जिसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

Nov 08, 2025 01:32 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति ने पिछले महीने यानी अक्टूबर में सेल्स का नया कीर्तिमान बनाया था। नए GST 2.0 का इसकी सेल पर शानदार असर पड़ा। ऐसे में इस महीने भी कंपनी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। दरअसल, इस महीने (नवंबर) स्विफ्ट पर 57,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इस हैचबैक के ZXi, VXi पेट्रोल MT, AMT और CNG वैरिएंट पर 57,100 रुपए तक का मैक्सिमम डिस्काउंट मिल रहा है। LXi ट्रिम पर 37,100 रुपए का फायदा मिलेगा, जिसमें 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस शामिल है। साथ ही, 2100 रुपए तक के दूसरे फायदे भी मिलेंगे। बता दें कि इसकी नई एक्स-शोरूम कीमतें 5.78 लाख से 8.64 लाख रुपए तक हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नई स्विफ्ट का डिजाइन, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।

ये भी पढ़ें:3 महीने से इस कार की नहीं बिकी एक भी यूनिट, अब कंपनी दे रही इतना बड़ा डिस्काउंट

इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।

ये भी पढ़ें:6 लोगों के लिए इस कार में मिलेगा भरपूर स्पेस, इस महीने लेने पर ₹45000 का फायदा

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।