Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Swift Blitz Accessories Launched
देश की नंबर-1 हैचबैक का नया ब्लिट्ज एडिशन लॉन्च, कंपनी फ्री दे रही 50 हजार कीमत की एक्सेसरीज पैक

देश की नंबर-1 हैचबैक का नया ब्लिट्ज एडिशन लॉन्च, कंपनी फ्री दे रही 50 हजार कीमत की एक्सेसरीज पैक

संक्षेप:

  • मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की सेल्स बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के लिए खास एक्सेसरीज पैक लेकर आ रही है, ताकि उनकी डिमांड और भी बढ़ जाए

Oct 16, 2024 12:55 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

मारुति सुजुकी इंडिया अपनी कारों की सेल्स बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। कंपनी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल के लिए खास एक्सेसरीज पैक लेकर आ रही है, ताकि उनकी डिमांड और भी बढ़ जाए। कंपनी ने पहले जहां बलेनो का रीगल एडिशन, मारुति वैगनआर का वाल्ट्ज एडिशन और मारुति ब्रेजा का अर्बनो एडिशन लॉन्च किया था। तो अब कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक स्विफ्ट का नया ब्लिट्ज एक्सेसरीज पैक लॉन्च किया है। स्विफ्ट देश की नंबर-1 हैचबैक भी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

स्विफ्ट ब्लिट्ज कुल 5 वैरिएंट में खरीद पाएंगे। इसमें LXI, VXI, VXI AMT, VXI(O) और VXI(O) AMT शामिल हैं। इन वैरिएंट के फीचर्स की बात करें तो ब्लिट्ज में रियर अंडरबॉडी स्पॉइलर और बूट के ऊपर एक, फॉग लैंप, इल्यूमिनेटेड डोर सिल्स, डोर वाइजर और साइड में मोल्डिंग शामिल हैं। खास बात ये है कि कंपनी 49,848 रुपए की यह किट ग्राहकों को फ्री में दे रही है। इसका मतलब है कि मारुति स्विफ्ट ब्लिट्ज की कीमत 6.49 लाख रुपए से 8.02 लाख रुपए के बीच है।

ये भी पढ़ें:अमिताभ ने खरीदी 250Km प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

इसी साल मई में लॉन्च हुई स्विफ्ट में कंपनी ने पिछले महीने ही CNG वैरिएंट भी जोड़ा है। इसमें 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर इंजन है, जो पेट्रोल पर 82hp और 112Nm और CNG पर 70hp और 112Nm का जनरेट करता है। पेट्रोल फॉर्म में इसमें नॉर्म्स के रूप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। साथ ही, बेस वैरिएंट को छोड़कर सभी पर 5-स्पीड AMT ऑप्शन भी मिलता है। स्विफ्ट ब्लिट्ज के लॉन्च से मारुति का फेस्टिव सीजन के लिए 5वां स्पेशल एडिशन सामने आया है।

ये भी पढ़ें:नेक्सन या कर्व ही नहीं, बल्कि क्रैश टेस्ट टाटा की इन कारों की भी नहीं उड़ा पाया

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।