एरिना शोरूम पर स्विफ्ट पर मिल रहा सबसे ज्यादा डिस्काउंट, ब्रेजा भी हो गई सस्ती; खरीदने में इतना फायदा
मारुति अपनी दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी मार्च में अपनी स्विफ्ट हैचबैच और ब्रेजा SUV पर ग्राहकों को 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को इन कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस में से चुनने का ऑप्शन मिलेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया अपने पोर्टफोलियो में शामिल दो सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी मार्च में अपनी स्विफ्ट हैचबैच और ब्रेजा SUV पर ग्राहकों को 50,000 रुपए तक के बेनिफिट दे रही है। ग्राहकों को इन कारों पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस में से चुनने का ऑप्शन मिलेगा। साथ ही, कॉर्पोरेट ऑफर्स का फायदा भी मिलेगा। इस डिस्काउंट का फायदा 31 मार्च तक ही मिलेगा। ऐसे में आप भी इनमें से किसी कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इस डिस्काउंट के बारे में जान लेना चाहिए।






मारुति स्विफ्ट पर डिस्काउंट और फीचर्स
मार्च में स्विफ्ट 50,000 रुपए तक के फायदों के साथ उपलब्ध है, जो पूरे मारुति एरिना लाइनअप में सबसे बड़ा डिस्काउंट भी है। ये फायदे AMT वर्जन के साथ उपलब्ध हैं, जिसमें 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बेनिफिट और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। मैनुअल वैरिएंट पर 15,000 रुपए तक का कम कैश डिस्काउंट है। मारुति सुजुकी स्विफ्ट की एक्स-शोरूम कीमतें 5.79 लाख रुपए से 8.80 लाख रुपए के बीच हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 5.79 - 8.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Brezza
₹ 8.26 - 13.01 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ciaz
₹ 9.09 - 12.04 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
इसमें Z सीरीज इंजन मिलता है, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।
इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर देखने को मिलेगा। इसका केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर एसी वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।
न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5,78,900 रुपए है।
मारुति ब्रेजा पर डिस्काउंट और फीचर्स
मारुति ब्रेजा SUV मार्च में 45,000 रुपए तक के फायदों के साथ उपलब्ध है, जो बेस-स्पेक LXi को छोड़कर सभी वैरिएंट पर उपलब्ध है। कुल फायदों में 15,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज या 25,000 रुपए का स्क्रैपेज बोनस और स्विफ्ट जैसा ही 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। LXi वैरिएंट पर 10,000 रुपए तक का कम एक्सचेंज बोनस मिलता है। मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स-शोरूम कीमतें 8.26 लाख रुपए से 13.01 लाख रुपए के बीच है।
ब्रेजा में न्यू जेनरेशन K-सीरीज 1.5- डुअल जेट WT इंजन दिया है। ये स्मार्ट हाईब्रिट टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है। इंजन को 6-स्पीड ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। ये इंजन 103hp का पावर और 137Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि इसकी फ्यूल इफीशियंसी भी बढ़ गई है। न्यू ब्रेजा का मैनुअल वैरिएंट 20.15 kp/l और ऑटोमैटिक वैरिएंट 19.80 kp/l का माइलेज देगा।
इसमें 360 डिग्री कैमरा मिलता है। ये कैमरा बेहद हाईटेक और मल्टी इन्फॉर्मेशन देने वाला कैमरा है। इस कैमरा को कार के 9-इंच स्मार्टप्ले प्रो प्लस टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ कनेक्ट किया जाएगा। इसे सुजुकी और टोयोटा दोनों ने मिलकर तैयार किया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले सपोर्ट करता है। इस कैमरा की खास बात ये है कि कार के अंदर बैठकर ही कार के चारों तरफ के विजुअल स्क्रीन पर देख पाएंगे।
कार में पहली बार वायरलेस चार्जिंग डॉक भी दिया गया है। इस डॉक की मदद से आप वायरलेस स्मार्टफोन को आसानी से चार्ज कर पाएंगे। ये फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, इसमें ओवरहीट से बचने के लिए भी सेफ्टी का पूरा इंतजाम किया गया है। इसमें मारुति के कई कनेक्टिंग फीचर्स भी मिलेंगे। जो इस कॉम्पैक्ट SUV को बेहद शानदार और एडवांस्ड बनाते हैं।
डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Narendra Jijhontiyaनरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


