छुपा रुस्तम निकली मारुति की यह MPV; अर्टिगा, इनोवा को भी छोड़ा पीछे, 26 km का माइलेज है वजह!

Ashutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

मारुति सुजुकी XL6 ने बीते महीने यानी फरवरी, 2026 में 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,633 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,878 यूनिट था।

छुपा रुस्तम निकली मारुति की यह MPV; अर्टिगा, इनोवा को भी छोड़ा पीछे, 26 km का माइलेज है वजह!

भारतीय ग्राहकों के बीच 7-सीटर कारों की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बीते महीने यानी फरवरी, 2026 की बात करें तो करीब 18,000 यूनिट बिक्री के साथ इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी अर्टिगा ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया। हालांकि, डिमांड के मामले में मारुति की पॉपुलर एमपीवी XL6 ने सबको पीछे छोड़ दिया। यानि डिमांड के मामले में इस कार के आगे स्कॉर्पियो, बोलेरो, इनोवा और XUV 7XO जैसी कार भी नहीं टिक सकी। मारुति सुजुकी XL6 ने इस दौरान 93 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,633 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी फरवरी, 2025 में यह आंकड़ा 1,878 यूनिट था। आइए जानते हैं इस एमपीवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति सुजुकी XL6 को अर्टिगा का एक प्रीमियम और मस्कुलर वर्जन माना जाता है। इसका फ्रंट लुक काफी बोल्ड है, जिसमें बड़ी ग्रिल और एलईडी हेडलाइट्स इसे एक प्रीमियम एसयूवी जैसा लुक देती हैं। साइड प्रोफाइल में 16-इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स और चारों तरफ प्लास्टिक क्लैडिंग इसे रफ-एंड-टफ बनाते हैं। यह एक 6-सीटर कार है जिसका ऑल-ब्लैक इंटीरियर केबिन को काफी क्लासी और मॉडर्न फील देता है।

धांसू हैं कार के फीचर्स

फीचर्स के तौर पर इसमें आपको वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले के साथ स्मार्टप्ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके टॉप मॉडल्स में 360-डिग्री कैमरा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा गया है। इसमें 4-एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) और हिल होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं।

26 किमी से ज्यादा है माइलेज

इसमें 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन मिलता है जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आता है। यह इंजन करीब 102bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। माइलेज के मामले में यह पेट्रोल पर लगभग 20.97 किमी/लीटर और CNG पर 26.32 किमी/किग्रा तक का शानदार एवरेज देती है। बता दें कि मारुति XL6 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 11.52 लाख से शुरू होकर 14.50 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।