खुशखबरी! मारुति की इस एमपीवी पर अगस्त में आया ₹50,000 का डिस्काउंट; ऑफर अगस्त तक वैलिड
मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी XL6 पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी XL6 (Maruti Suzuki XL6) पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों नई एमपीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी XL6 पर बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी XL6 (Maruti Suzuki XL6) पर अधिकतम 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी XL6 के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी XL6 कंपनी की एक प्रीमियम 6-सीटर क्रॉसओवर MPV है। इसे नेक्सा (Nexa) डीलरशिप के जरिए बेचा जाता है। इसका एक्सटीरियर डिजाइन काफी मस्कुलर और आकर्षक है। इसमें बोल्ड क्रोम ग्रिल, क्वाड-एलईडी हेडलाइट्स, रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग और 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसका क्रॉसओवर स्टांस इसे स्पॉटी और प्रीमियम लुक देता है।
धांसू हैं कार के फीचर्स
फीचर्स के मामले में इसमें दूसरी रो में लग्जरी कैप्टन सीट्स दी गई हैं। कार में 7-इंच का स्मार्टप्ले प्रो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री व्यू कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैडल शिफ्टर्स और सुजुकी कनेक्टेड कार तकनीक जैसी आधुनिक खूबियां मौजूद हैं।
कुछ ऐसा है पावरट्रेन
इंजन की बात करें तो XL6 में 1.5-लीटर K15C डुअलजेट स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 103bhp की पावर और 136.8Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन है। साथ ही इसका फैक्ट्री-फिटेड CNG वैरिएंट भी उपलब्ध है। माइलेज की बात करें तो पेट्रोल मैनुअल में 20.97 kmpl, ऑटोमैटिक में 20.27 kmpl और सीएनजी में 26.32 km/kg का माइलेज मिलता है।
इतनी है कार की कीमत
सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसके साथ इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट, ABS के साथ EBD, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी XL6 की एक्स-शोरूम कीमत 11.57 लाख से शुरू होकर टॉप मॉडल के लिए 14.53 लाख रुपये तक जाती है।



