नई Wagon R से लेकर दो नई 7 सीटर तक, मारुति सुजुकी ला रही ये चार दमदार कारें

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी एक के बाद एक ताबड़तोड़ लॉन्चिंग करने वाली है। कंपनी की अपकमिंग कारों में वैगन R फेसलिफ्ट के साथ एक नई 7 सीटर और एक इलेक्ट्रिक एमपीवी भी शामिल है। आइए जानते हैं इन कारों के बारे में। 

Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी
Maruti Suzuki Wagon R
केवल
₹6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इंडियन कार मार्केट में अपने दबदबे को और बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए कंपनी आने वाले समय में एक-दो नहीं, बल्कि चार नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। इनमें इलेक्ट्रिक MPV, Wagon R Facelift, 7-सीटर SUV और एक छोटी इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। इनमें से कुछ मॉडल इस साल के आखिर तक आ सकते हैं। जबकि, बाकी की एंट्री अगले साल होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इन अपकमिंग मारुति कार के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Toyota Urban Cruiser Hyryder
₹ 11.31 - 20.31 लाख
EMI केवल₹14,800/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Lexus ES 350h
₹ 66.1 - 71.8 लाख
EMI केवल₹86,500/ माह
अपनी EMI जानें
BMW 3 Series LWB
₹ 60.55 - 63.5 लाख
EMI केवल₹79,200/ माह
अपनी EMI जानें
Volkswagen Golf GTI
₹ 53 लाख
EMI केवल₹69,300/ माह
अपनी EMI जानें

Maruti YMC: 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी

मारुति अपनी YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी को जल्द लाने की तैयारी में जुटी है। यह कंपनी की e Vitara के बाद दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी। टेस्टिंग के दौरान दिखा मॉडल एसयूवी जैसा लग रहा है। इसमें ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े विंडोज और सीधी रूफ मिलेगी। YMC की लंबाई करीब 4.5 मीटर होने की उम्मीद है और यह e Vitara वाले HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इसमें 49kWh और 61.1kWh बैटरी पैक दिए जा सकते हैं। बड़े बैटरी पैक के साथ करीब 543 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिल सकती है। इसमें बड़ी टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, इलेक्ट्रिक और वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक ग्लास रूफ जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। e Vitara के FWD सेटअप के मुकाबले YMC में RWD दिया जा सकता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

EMI केवल₹6,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki YMC

Maruti Suzuki YMC

₹ 14 - 18 लाख

EMI केवल₹18,400/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki New Grand Vitara

Maruti Suzuki New Grand Vitara

₹ 14 लाख से शुरू

EMI केवल₹18,400/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Wagon R EV

Maruti Suzuki Wagon R EV

₹ 10 - 14 लाख

EMI केवल₹13,100/ माह
अपनी EMI जानें
EMI केवल₹9,500/ माह
अपनी EMI जानें

Wagon R फेसलिफ्ट में नया इंजन

मारुति वैगन R के नए मॉडल पर भी काम शुरू हो चुका है। टेस्टिंग में दिखी कार काफी ज्यादा कवर्ड थी, लेकिन इसका मौजूदा टॉल-बॉय डिजाइन बरकरार रहने की उम्मीद है। इसमें नई ग्रिल, बदले हुए बंपर, नए अलॉय व्हील, नए कलर ऑप्शन और अपडेटेड लाइटिंग मिल सकती है। सबसे बड़ा बदलाव इंजन में देखने को मिल सकता है। मौजूदा 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन की जगह कंपनी अपना नया 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-Series इंजन दे सकती है। यह इंजन 83hp की पावर और 112Nm का टॉर्क देता है। CNG का ऑप्शन भी जारी रहने की उम्मीद है। इसमें अंडरबॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है। केबिन में नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम और अपडेटेड डैशबोर्ड मिल सकता है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD और ESP जैसे फीचर्स मिलेंगे। नई वैगन R को 2026 के खत्म होने से पहले लॉन्च होने की उम्मीद है।

ग्रैंड विटारा पर बेस्ड 7-सीटर SUV

मारुति एक बड़ी 7-सीटर एसयूनी भी तैयार कर रही है, जिसे फिलहाल Y17 कोडनेम दिया गया है। यह ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी। यह कंपनी की सबसे बड़ी एसयूवी बन सकती है। इसका डेब्यू 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। इसका व्हीलबेस करीब 2,740mm होगा और थर्ड रो में ज्यादा जगह देने के लिए पीछे का हिस्सा लंबा किया जाएगा। इसमें 6 और 7-सीटर दोनों ऑप्शन मिल सकते हैं। फीचर्स में 10.25-इंच टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री कैमरा और Level 2 ADAS शामिल हो सकते हैं। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन मिल सकते हैं। एसयूवी का सीएनजी ऑप्शन भी आने की संभावना है। इसकी कीमत करीब 18 से 25 लाख रुपये हो सकती है।

सस्ती इलेक्ट्रिक हैचबैक भी आएगी

मारुति एक छोटी इलेक्ट्रिक कार पर भी काम कर रही है, जिसे Vision e-Sky कॉन्सेप्ट के ऊपर तैयार किया जा रहा है। यह कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है और Tata Tiago.ev के साथ MG Comet को टक्कर देगी। प्रोडक्शन मॉडल की लंबाई करीब 3.39 मीटर होने की उम्मीद है। इसमें कंपनी का K-EV प्लेटफॉर्म इस्तेमाल होगा। रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 29kWh की बैटरी और लगभग 270 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। हालांकि, बैटरी और रेंज से जुड़ी जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़नई वैगन R से लेकर दो नई 7 सीटर तक, मारुति सुजुकी ला रही ये चार दमदार कारें