
EV मार्केट में होगा बड़ा धमाका, कल लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार; जान लीजिए खासियत
Maruti Suzuki e Vitara: भारत की EV मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, कल यानी 2 दिसंबर को मारुति सुजुकी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को भारत में लॉन्च करने जा रही है।
भारत की EV मार्केट में बड़ा धमाका होने वाला है। दरअसल, कल यानी 2 दिसंबर को मारुति सुजुकी अपनी मोस्ट-अवेटेड पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि, मारुति सुजुकी ई-विटारा (Maruti Suzuki e Vitara) का प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। गुजरात फैक्ट्री से कई एक्सपोर्ट-स्पेक यूनिट्स यूरोप और अन्य देशों में भेजी जा चुकी हैं। बता दें कि यह प्रीमियम Nexa शोरूम के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। आइए जानते हैं अपकमिंग ईवी के संभावित फीचर्स के बारे में विस्तार से।






500 किमी से ज्यादा रेंज
परफॉर्मेंस की बात करें तो e Vitara में दो LFP बैटरी विकल्प मिलेंगे जो BYD से सप्लाई होंगी। छोटी 48.8 kWh और बड़ी 61.1 kWh बैटरी के साथ यह कार अलग-अलग यूजर जरूरतों को पूरा करती है। बड़ी बैटरी से यह एक चार्ज में 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करती है। फास्ट चार्जिंग के साथ बैटरी को 0 से 80 पर्सेंट तक सिर्फ 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से ऊपर रहने की संभावना है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Mahindra XEV 9S
₹ 19.95 - 29.45 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Curvv EV
₹ 17.49 - 22.24 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Mahindra XUV700 Facelift
₹ 15 - 26 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

VinFast VF6
₹ 16.49 - 18.29 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

MG ZS EV
₹ 17.99 - 20.5 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
धांसू होंगे ई-विटारा के फीचर्स
डिजाइन और फीचर्स के मामले में e Vitara पूरी तरह प्रीमियम है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, 10.1 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-वे पावर एडजस्टेबल सीट, सात एयरबैग, लेवल 2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360° कैमरा जैसी खूबियां शामिल हैं। इस कार का मुकाबला टाटा कर्व ईवी, हैरियर ईवी, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सईवी 9ई और बीई 6 और एमजी जेडएस ईवी जैसी कारों से होगा।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




