धड़ल्ले से बिकने वाली वैगनआर पर आया ₹52,500 का डिस्काउंट, इतने में मिल रही 34Km माइलेज वाली कार

Narendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share

ग्राहकों को ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक मिलेगा। कंपनी वैगनआर के पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर 52,500 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इस ऑफर में कस्टमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और अन्य लागू इंसेंटिव्स का कॉम्बिनेशन शामिल है।

धड़ल्ले से बिकने वाली वैगनआर पर आया ₹52,500 का डिस्काउंट, इतने में मिल रही 34Km माइलेज वाली कार

मारुति सुजुकी इंडिया मई में अपनी और देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक वैगनआर पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। दरअसल, कंपनी इस महीने इस कार पर ग्राहकों को 52,500 रुपए तक का फायदा दे रही है। ग्राहकों को ऑफर का फायदा 2 जून से 30 जून तक मिलेगा। कंपनी वैगनआर के पेट्रोल और CNG दोनों वैरिएंट पर 52,500 रुपए तक के बेनिफिट मिलेंगे। इस ऑफर में कस्टमर डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट और अन्य लागू इंसेंटिव्स का कॉम्बिनेशन शामिल है। बता दें कि इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 498,900 रुपए है। कंपनी इस महीने कारों की कीमतों में 30,000 रुपए तक की बढ़ोतरी भी कर सकती है।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
BMW 5 Series
BMW 5 Series
₹ 74.4 लाख से शुरू
अभी ऑफर पाएं
BMW X7
BMW X7
₹ 1.26 - 1.33 करोड़
अभी ऑफर पाएं
BMW X5
BMW X5
₹ 93.6 लाख - 1.07 करोड़
अभी ऑफर पाएं

टॉप-10 में भी शामिल रही वैगनआर
मई 2026 की टॉप-10 मॉडल वाइज सेल्स की बात करें तो मारुति सुजुकी डिजायर की 24,546 यूनिट बिकीं। जबकि, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स की 20,686 यूनिट, मारुति सुजुकी अर्टिगा की 20,350 यूनिट, टाटा पंच की 20,208 यूनिट, टाटा नेक्सन की 19,100 यूनिट, मारुति सुजुकी बलेनो की 18,396 यूनिट, मारुति सुजुकी वैगनआर की 18,076 यूनिट, मारुति सुजुकी स्विफ्ट की 17,519 यूनिट, महिंद्रा स्कॉर्पियो की 15,774 यूनिट और हुंडई क्रेटा की 15,235 यूनिट बिकीं।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.69 - 8.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Ignis

Maruti Suzuki Ignis

₹ 5.35 - 7.55 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.55 - 8.03 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस
मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

डिस्क्लेमर: कार पर मिलने वाले डिस्काउंट को हमने अलग-अलग प्लेटफॉर्म के मदद से बताया है। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya

नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।