Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki wagonr sold over 165000 units in jan-oct 2025
₹4.99 लाख की इस मारुति कार पर टूटे ग्राहक, 2025 में 165000 से ज्यादा घरों तक पहुंची; जानिए पूरी डिटेल्स

₹4.99 लाख की इस मारुति कार पर टूटे ग्राहक, 2025 में 165000 से ज्यादा घरों तक पहुंची; जानिए पूरी डिटेल्स

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक वैगनआर ने साल 2025 में हुई बिक्री में भी कमाल कर दिया है। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने साल 2025 में 1,65,000 यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की।

Nov 22, 2025 04:21 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक वैगनआर ने साल 2025 में हुई बिक्री में भी कमाल कर दिया है। मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने साल 2025 में 1,65,000 यूनिट से ज्यादा कार की बिक्री की। बता दें कि साल 2025 की शुरुआत यानी जनवरी महीने में ही मारुति वैगनआर को भारतीय मार्केट में 24,000 से ज्यादा नए ग्राहक मिले थे। जबकि जून, 2025 में मारुति वैगनआर को पूरे साल में सबसे कम यानी 12,930 नए खरीददार मिले। अगर जनवरी से लेकर अक्टूबर 2025 में हुई कुल बिक्री की बात करें तो यह आंकड़ा 1,65,044 यूनिट रहा। आइए जानते हैं इस दौरान मारुति वैगनआर की मंथली बिक्री के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
मंथयूनिट्स
जनवरी24,078
फरवरी19,879
मार्च17,175
अप्रैल13,413
मई13,949
जून12,930
जुलाई14,710
अगस्त14,552
सितंबर15,388
अक्टूबर18,970

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Alto K10

Maruti Suzuki Alto K10

₹ 3.7 - 6.21 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 5 - 8.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

धांसू हैं कार के फीचर्स

कार में फीचर्स के तौर पर 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 4-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स के साथ 14-इंच का अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में डुअल फ्रंट एयरबैग के साथ रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी वैगनआर की शुरुआती एक्स–शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 6.95 लाख रुपये तक जाती है।

कुछ ऐसा है कार का पावरट्रेन

अगर पावरट्रेन की बात करें तो मारुति वैगनआर में ग्राहकों को 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। पहला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 67bhp की अधिकतम पावर और 89Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। जबकि दूसरा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है जो 90bhp की अधिकतम पावर और 113Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। बता दें कि ग्राहकों को वैगनआर में सीएनजी पावरट्रेन का भी ऑप्शन मिलता है जो 34 किलोमीटर से ज्यादा तक माइलेज देने का दावा करती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।