सबसे ज्यादा बिकती है मारुति की यह कार, अब आया ₹52,500 का डिस्काउंट; 33km+ है माइलेज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मारुति सुजुकी देश की नंबर-1 हैचबैक कार वैगनआर पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान ग्राहक Maruti Suzuki WagonR पर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

maruti suzuki wagonr rs 52500 discounts benefits september 2026
मारुति सुजुकी वैगनआर डिस्काउंट सितंबर 2026
Maruti Suzuki Wagon R
केवल
₹6,600/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी देश की नंबर-1 हैचबैक कार वैगनआर पर सितंबर, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। इस दौरान ग्राहक मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) खरीदने पर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि वैगनआर को जुलाई, 2026 में 23,338 नए ग्राहक मिले थे। जबकि अगस्त की बिक्री का आंकड़ा अभी नहीं आया है। आइए जानते हैं वैगनआर पर मिल रहे डिस्काउंट के अलावा इसके फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Thar ROXX
₹ 12.52 - 23.52 लाख
EMI केवल₹16,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kushaq
₹ 10.69 - 18.99 लाख
EMI केवल₹14,000/ माह
अपनी EMI जानें

जानिए वैरिएंट्स वाइज छूट

इस दौरान वैगनआर के पेट्रोल मैनुअल (LXi, VXi, ZXi, ZXi+) और एजीएस (AGS) ऑटोमैटिक वैरिएंट्स पर ग्राहकों को 25,000 कैश डिस्काउंट, 10,000 PCM बोनस, 15,000 एक्सचेंज बोनस और अन्य छूट मिलाकर कुल 52,500 रुपये तक की बचत मिल रही है। वहीं, अगर आप वैगनआर सीएनजी (CNG) मॉडल खरीदते हैं, तो उस पर 20,000 कंज्यूमर ऑफर, 10,000 PCM बोनस और 15,000 एक्सचेंज बोनस के साथ कुल 47,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

EMI केवल₹6,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 4.7 - 6.73 लाख

EMI केवल₹6,200/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.69 - 8.55 लाख

EMI केवल₹6,200/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.6 - 8.04 लाख

EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
EMI केवल₹9,500/ माह
अपनी EMI जानें
Tata Sierra

Tata Sierra

₹ 11.49 - 21.29 लाख

EMI केवल₹15,100/ माह
अपनी EMI जानें

कुछ ऐसी है डिजाइन

मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स भी दमदार

सेफ्टी के लिहाज से वैगनआर को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP रेटिंग में इसे 1-स्टार ही मिला है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स को मानक बनाया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इसे मॉडर्न सेफ्टी मानदंडों के करीब लाते हैं।

इतनी है कार की कीमत

पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन और दूसरा 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज के लिए मशहूर यह कार पेट्रोल में लगभग 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट में 33.47 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।

डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़सबसे ज्यादा बिकती है मारुति की यह कार, अब आया ₹52,500 का डिस्काउंट