
माइलेज 34 KM, कीमत ₹4.98 लाख; 1.94 लाख लोगों ने खरीदकर बना दिया नंबर-1
मारुति सुजुकी वैगनआर CY25 की नंबर-1 हैचबैक कार बन गई है। इसने कैलेंडर इयर 2025 में 1.94 लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल की है। वैगनआर के सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 34 KM/KG है। वहीं, इसकी कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है। आइए इसकी बिक्री रिपोर्ट जानते हैं।
भारतीय कार बाजार में भले ही SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा हो, लेकिन हैचबैक सेगमेंट की लोकप्रियता आज भी बरकरार है। इसका सबसे बड़ा सबूत मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki WagonR) है, जिसने कैलेंडर ईयर 2025 (CY25) में 1.94 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ देश की नंबर-1 हैचबैक कार बनने का खिताब अपने नाम किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं। वैगनआर के सीएनजी वैरिएंट का माइलेज 34 KM/KG है। वहीं, इसकी कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है।






मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Dzire
₹ 6.26 - 9.32 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.1 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki XL6
₹ 11.52 - 14.47 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
SUV के दौर में भी हैचबैक की जीत
CY25 में SUV सेगमेंट का दबदबा साफ दिखा और कुल पैसेंजर व्हीकल सेल्स में इसकी हिस्सेदारी रिकॉर्ड 55.3% तक पहुंच गई। इसके बावजूद वैगनआर (WagonR) जैसी किफायती और भरोसेमंद हैचबैक कार ने दिखा दिया कि मिडिल-क्लास फैमिली और शहरों के खरीदारों के लिए हैचबैक आज भी पहली पसंद बनी हुई है।
वैगनआर (WagonR) क्यों बनी लोगों की पसंद?
मारुति वैगनआर (WagonR) की सफलता के पीछे कई मजबूत वजहें हैं। ये किफायती कीमत के साथ बजट में आने वाली फैमिली कार है। इसमें ग्राहकों को शानदार माइलेज मिलता है। ये पेट्रोल और CNG दोनों विकल्पों के साथ आती है। इसमें लो मेंटेनेंस कॉस्ट और मारुति (Maruti) की भरोसेमंद सर्विस मिलती है। यही वजह है कि वैगनआर (WagonR) छोटे शहरों से लेकर मेट्रो सिटीज तक लगातार खरीदारों को आकर्षित करती रही।
डिजायर बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
जहां वैगनआर (WagonR) ने हैचबैक सेगमेंट में बाजी मारी, वहीं मारुति सुजुकुी डिजायर (Maruti Suzuki Dzire) ने पूरे भारतीय कार बाजार में नंबर-1 कार बनकर इतिहास रच दिया। CY25 में डिजायर (Dzire) भारत की बेस्ट-सेलिंग कार बन गई।
सेडान सेगमेंट में लगातार मजबूत पकड़
मारुति डिजायर सेडान सेगमेंट की नंबर-1 कार बन गई। इसकी टैक्सी और प्राइवेट दोनों में भारी डिमांड है। यह दिखाता है कि मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की पकड़ सिर्फ एक सेगमेंट तक सीमित नहीं है।
CY25 भारतीय ऑटो इंडस्ट्री के लिए SUV का साल जरूर रहा, लेकिन वैगनआर (WagonR) और डिजायर (Dzire) की जबरदस्त बिक्री ने यह साफ कर दिया कि हैचबैक और सेडान सेगमेंट अभी खत्म नहीं हुए हैं। आने वाले सालों में भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की ये दोनों कारें आम भारतीय खरीदारों की पहली पसंद बनी रह सकती हैं।

लेखक के बारे में
Sarveshwar Pathakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




