Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki WagonR India Production Reaches 35 Lakh Units
35 लाख घरों तक पहुंचने वाली देश की नंबर-1 कार, 6 एयरबैग और माइलेज 34Km; कीमत ₹4.99 लाख

35 लाख घरों तक पहुंचने वाली देश की नंबर-1 कार, 6 एयरबैग और माइलेज 34Km; कीमत ₹4.99 लाख

संक्षेप:

मारुति वैगनआर हैचबैक सेगमेंट में लंबे समय से चलने वाली पैसेंजर कार बनी हुई है। अब इसके भारत में 35 लाख यूनिट्स के कुल प्रोडक्शन का आंकड़ा पार हो गया है। इसने कई जनरेशन तक लगातार बने रहने, बड़े मार्केट में मौजूदगी और लगातार बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग के जरिए समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है।

Dec 18, 2025 05:22 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मारुति सुजुकी वैगनआर घरेलू हैचबैक सेगमेंट में लंबे समय से चलने वाली पैसेंजर कार बनी हुई है। अब इसके भारत में 35 लाख यूनिट्स के कुल प्रोडक्शन का आंकड़ा पार हो गया है। इसने कई जनरेशन तक लगातार बने रहने, बड़े मार्केट में मौजूदगी और लगातार बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग के जरिए समय की कसौटी पर खुद को साबित किया है। ये कई बार मारुति के साथ देश की भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी है। बता दें कि वैगनआर को भारतीय बाजार में 1999 में लॉन्च किया गया था। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4,98,900 रुपए है। चलिए एक बार वैगनआप के सफर पर नजर डालते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
35 लाख घरों तक पहुंचने वाली देश की नंबर-1 कार

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Wagon R

Maruti Suzuki Wagon R

₹ 4.99 - 6.95 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio

₹ 5.64 - 7.37 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki S-Presso

₹ 4.26 - 6.12 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Renault Kwid

Renault Kwid

₹ 4.3 - 5.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Tiago

Tata Tiago

₹ 4.57 - 7.82 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios

₹ 5.47 - 7.92 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति वैगनआर का इतिहास

>> भारतीय बाजार में मारुति ने पहली जनरेशन की वैगनआर 1999 में लॉन्च की थी। इसमें 1.1-लीटर पेट्रोल इंजन और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स था। इसे बहुत ज्यादा स्पेस और पावर विंडो जैसे फीचर्स के साथ आई थी।

>> साल 2003 से 2006 के बीच इस फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेट किया गया। जिसमें बॉडी-कलर बंपर और क्लियर-लेंस टेल लैंप जैसी कॉस्मेटिक अपडेट शामिल रहे।

>> साल 2006 में कंपनी ने वैगनआर में LPG ऑप्शन पेश किया गया। इसने ग्राहकों के सामने पेट्रोल की तुलना में अफॉर्डेब ऑप्शन दे दिया। इस बाजार में जमकर पसंद भी किया गया।

>> साल 2010 कंपनी ने सेकेंड जनरेशन साथ वैनगनआर के डिजाइन को पूरी तरह बदल दिया गया। इसे 1.0-लीटर इंजन और ऑटोमैटिक (AMT) ऑप्शन के साथ पेश किया गया।

>> साल 2013 में कंपनी ने सेकेंड जनरेशन वैनगआर को नया फेसलिफ्ट मॉडल में बदला। इसमें बेहतर ऑडियो सिस्टम और डुअल ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स के साथ अपडेट किया गया।

>> 2019 में कंपनी ने तीसरी जनरेशन वैगनआर को लॉन्च किया। इसे नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया। 2022 में इसे फेसलिफ्ट अपडेट मिला। जिससे इसमें 7-इंच टचस्क्रीन मिलने लगा।

ये भी पढ़ें:1 जनवरी के साथ शुरू हो जाएगा इन 8 SUVs का काउंटडाउन, 3 महीने में सभी आ जाएंगी

वैगनआर के फीचर्स और स्पेसफिकेशंस

मारुति सुजुकी वैगनआर में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें नेविगेशन के साथ 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्लाउड-बेस्ड सर्विस, 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एएमटी में हिल-होल्ड असिस्ट, चार स्पीकर, माउंटेड कंट्रोल्स के साथ, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्टीयरिंग व्हील देखने को मिलता है।

यह डुअलजेट डुअल VVT टेक्नोलॉजी के साथ 1.0-लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल और 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन से पावर प्राप्त करती है। 1.0-लीटर इंजन के लिए 25.19 kmpl माइलेज का दावा किया गया है, जबकि इसके CNG वैरिएंट (LXI और VXI ट्रिम्स में उपलब्ध) का माइलेज 34.05 किमी/किग्रा है। 1.2-लीटर के-सीरीज डुअलजेट डुअल वीवीटी इंजन की दावा की गई फ्यूल इफिसिएंसी 24.43 kmpl (ZXI AGS /ZXI+ AGS trims) है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।