33 किमी. का माइलेज, कीमत ₹4.99 लाख; अब कंपनी अलग से दे रही इस कार पर बंपर छूट

Feb 08, 2026 03:17 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) के स्टैंडर्ड (पर्सनल) वैरिएंट्स पर ग्राहकों को कुल मिलाकर ₹37,500 तक का फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हैं।

33 किमी. का माइलेज, कीमत ₹4.99 लाख; अब कंपनी अलग से दे रही इस कार पर बंपर छूट

फरवरी 2026 में अगर आप सस्ती, भरोसेमंद और माइलेज वाली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। इस महीने कंपनी अपनी पॉपुलर हैचबैक पर भारी डिस्काउंट और बेनिफिट्स दे रही है, जिससे इसकी खरीद और भी किफायती हो गई है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...

मारुति वैगनआर पर ₹37,500 तक की बचत

फरवरी 2026 में मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) के स्टैंडर्ड (पर्सनल) वैरिएंट्स पर ग्राहकों को कुल मिलाकर ₹37,500 तक का फायदा मिल सकता है। इन ऑफर्स में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल हो सकते हैं।

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पहले से ही अपनी ऊंची सीटिंग, बढ़िया स्पेस और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है, ऐसे में यह ऑफर इसे फैमिली कार खरीदारों के लिए और ज्यादा आकर्षक बनाता है।

टैक्सी सेगमेंट में भी जबरदस्त ऑफर्स

मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने कमर्शियल और टैक्सी सेगमेंट के ग्राहकों के लिए भी अच्छे डिस्काउंट्स पेश किए हैं।

मॉडलकंज्यूमर ऑफरएक्सचेंज/स्क्रैपेज/लॉयल्टी बोनसइंस्टीट्यूशनल/रूरल सेल्स ऑफर
वैगनआर (P) – MT10,00015,000/25,000/02,500/2,100
वैगनआर (P) – AGS10,00015,000/25,000/02,500/2,100
वैगनआर (CNG)10,00015,000/25,000/02,500/2,100

मारुति H1 (Taxi Alto)

मारुति ऑल्टो (Maruti Alto) के टैक्सी वर्जन मारुति (Maruti) H1 पर इस महीने ₹35,000 तक की बचत मिल रही है। कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज की वजह से यह मॉडल टैक्सी ऑपरेटर्स के बीच काफी पॉपुलर है।

मारुति टूर H3 (टैक्सी वैगनआर)

वहीं, मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) के टैक्सी वर्जन Tour H3 पर सबसे ज्यादा फायदा दिया जा रहा है। इस मॉडल पर ₹40,000 तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं, जो इसे कैब और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए बेहद किफायती विकल्प बनाते हैं।

क्यों है वैगनआर अब भी लोगों की पसंद?

मारुति वैगनआर शानदार माइलेज और कम मेंटेनेंस के साथ आती है। इसके साथ भरोसेमंद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) नेटवर्क मिलता है। ये शहर और हाईवे दोनों के लिए उपयुक्त है। ये फैमिली और टैक्सी दोनों उपयोग के लिए परफेक्ट कार है।

खरीदने से पहले ध्यान दें

डिस्काउंट की राशि वैरिएंट, शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए कार बुक करने से पहले नजदीकी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) डीलर से ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर ले लें।

अगर आप फरवरी 2026 में नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो मारुति वैगनआर (Maruti WagonR) और इसके टैक्सी वर्जन पर मिल रहे ये भारी डिस्काउंट्स आपके बजट को काफी राहत दे सकते हैं। कम कीमत, भरोसे और अच्छे ऑफर्स का यह कॉम्बिनेशन फिलहाल नजरअंदाज करना मुश्किल है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।