देश की नंबर-1 कार पर ₹50000 से ज्यादा डिस्काउंट, कीमत ₹5 लाख से कम; माइलेज 33 km से ज्यादा
मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर 2026 की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक वैगनआर पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक मई, 2026 के दौरान Maruti Suzuki WagonR पर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी फाइनेंशियल ईयर 2026 की बेस्ट-सेलिंग हैचबैक वैगनआर पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक मई, 2026 के दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) पर अधिकतम 52,500 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। बता दें कि वैगनआर को FY2026 के दौरान करीब 2 लाख लोगों ने खरीदा था। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति सुजुकी वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।






कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Tiago
₹ 4.57 - 7.82 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.55 - 7.92 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
सेफ्टी फीचर्स भी दमदार
सेफ्टी के लिहाज से वैगनआर को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP रेटिंग में इसे 1-स्टार ही मिला है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स को मानक बनाया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इसे मॉडर्न सेफ्टी मानदंडों के करीब लाते हैं।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन और दूसरा 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज के लिए मशहूर यह कार पेट्रोल में लगभग 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट में 33.47 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।
डिस्क्लेमर: कारों पर मिलने वाले डिस्काउंट को हम अलग-अलग प्लेटफॉर्म और सोर्स की मदद से बता रहे हैं। आपके शहर या डीलर के पास ये डिस्काउंट कम या ज्यादा भी हो सकता है। ऐसे में कार खरीदने से पहले डिस्काउंट से जुड़ी सभी तरह की डिटेल का पता लगा लें।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


