₹4.99 लाख की इस कार ने निकाल दी सबकी हेकड़ी, बिक्री में बनी नंबर-1; 33 km+ है माइलेज
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो Maruti Suzuki WagonR ने टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी जून, 2026 में हुई इस सेगमेंट के बिक्री की बात करें तो इस दौरान मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) ने टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 31.1 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 16,952 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जून, 2025 में यह आंकड़ा 12,930 यूनिट था। इसके अलावा, वैगनआर बीते महीने देश की चौथी सबसे बिकने वाली कार भी रही। आइए जानते हैं मारुति वैगनआर के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
कुछ ऐसी है डिजाइन
मारुति सुजुकी वैगनआर अपनी सिग्नेचर 'टॉल बॉय' डिजाइन के कारण दशकों से भारतीय परिवारों की पहली पसंद बनी हुई है। इसका बॉक्सी डिजाइन इसे एक अलग पहचान देता है। फीचर्स की बात करें तो 2026 के मॉडल्स में 7-इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो स्मार्टफोन नेविगेशन, एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसके अलावा, इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, प्रीमियम फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और 341 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Wagon R
₹ 4.99 - 6.95 लाख
Maruti Suzuki Celerio
₹ 4.7 - 6.73 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
Renault Kwid
₹ 4.3 - 5.99 लाख
Maruti Suzuki Ignis
₹ 5.35 - 7.55 लाख
Tata Tiago
₹ 4.69 - 8.55 लाख
सेफ्टी फीचर्स भी दमदार
सेफ्टी के लिहाज से वैगनआर को हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि, ग्लोबल NCAP रेटिंग में इसे 1-स्टार ही मिला है। सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स, और हिल-होल्ड असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स को मानक बनाया है। इसके साथ ही सीट बेल्ट रिमाइंडर और स्पीड अलर्ट सिस्टम इसे मॉडर्न सेफ्टी मानदंडों के करीब लाते हैं।
इतनी है कार की कीमत
पावरट्रेन के तौर पर कार में 1.0-लीटर K-सीरीज इंजन और दूसरा 1.2-लीटर इंजन दिया गया है। यह कार 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AGS) गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। माइलेज के लिए मशहूर यह कार पेट्रोल में लगभग 23.56 से 25.19 किमी/लीटर और CNG वैरिएंट में 33.47 किमी/किग्रा तक का जबरदस्त औसत देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग 4.99 लाख से शुरू होकर 7.45 लाख रुपये तक जाती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


