हर महीने 12000 से ज्यादा बिक रही यह SUV, 28 km का है माइलेज; 5-स्टार सेफ्टी से है लैस
मारुति सुजुकी की पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी विक्टोरिस ने साल 2026 की पहली छमाही में ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान विक्टोरिस को कुल 73,912 खरीददार मिले।

भारतीय मार्केट में लगातार मिड-साइज एसयूवी की डिमांड बढ़ती जा रही है। अगर साल 2026 के पहली छमाही यानी जनवरी से जून की बात करें तो मारुति सुजुकी की पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी विक्टोरिस (Victoris) ने ताबड़तोड़ कारों की बिक्री की। बता दें कि इस दौरान विक्टोरिस को कुल 73,912 खरीददार मिले। यानी हर महीने विक्टोरिस को एवरेज 12,319 नए लोगों ने खरीदा। बता दें कि विक्टोरिस के सीएनजी वैरिएंट पर जुलाई महीने में 2 लाख रुपये का डिस्काउंट भी मिल रहा है। आइए जानते हैं मारुति की इस एसयूवी के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
धांसू हैं एसयूवी के फीचर्स
मारुति सुजुकी विक्टोरिस के फ्रंट में नई जनरेशन की बोल्ड क्रोम ग्रिल और स्लीक एलईडी हेडलाइट्स दी गई हैं। गाड़ी का मस्कुलर बम्पर और आकर्षक अलॉय व्हील्स इसे रोड पर दमदार एसयूवी लुक देते हैं। इंटीरियर की बात करें तो इसका केबिन बहुत ही बड़ा और हवादार है। इसमें प्रीमियम डुअल-टोन डैशबोर्ड के साथ 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके साथ ही पैसेंजर्स के आराम के लिए पैनोरमिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें जैसे कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Eeco
₹ 5.21 - 6.36 लाख
Citroen C3
₹ 4.95 - 7.73 लाख
VinFast VF7
₹ 21.89 - 26.79 लाख
28 किमी से ज्यादा है माइलेज
पावरट्रेन की बात करें तो एसयूवी में कई ऑप्शन मौजूद हैं। एसयूवी में ग्राहकों कोुु 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड, 1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और 1.5-लीटर सीएनजी इंजन का ऑप्शन मिलता है। माइलेज के मामले में मारुति की यह कार अपने सेगमेंट में सबसे आगे है। इसका रेगुलर पेट्रोल मॉडल आसानी से 21.18 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे देता है। वहीं, इसका सीएनजी वैरिएंट 27 किमी तक और एडवांस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वैरिएंट 28.65 किमी प्रति लीटर का बंपर माइलेज देता है।
5-स्टार सेफ्टी से है लैस
सेफ्टी के लिहाज से मारुति ने इस गाड़ी को बेहद मजबूत और भरोसेमंद बनाया है। भारत एनकैप (Bharat NCAP) के क्रैश टेस्ट में इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। कंपनी इसके सभी वैरिएंट्स में 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर दे रही है। इसके साथ ही सुरक्षित ड्राइविंग के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल असिस्ट और एबीएस के साथ ईबीडी मिलता है। इसके टॉप मॉडल्स में लेवल-2 एडास (ADAS) टेक्नोलॉजी और 360-डिग्री पार्किंग कैमरा जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं।
इतनी है एसयूवी की कीमत
मारुति सुजुकी विक्टोरिस को मिड-साइज सेगमेंट में बहुत ही आक्रामक कीमत पर उतारा गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख से शुरू होकर 19.99 लाख रुपये तक जाती है। ऑन-रोड होने पर इसकी कीमत आपके शहर और वहां के स्थानीय टैक्स के मुताबिक तय की जाएगी। कम बजट के अंदर एक बेहद खूबसूरत लुक, फाइव-स्टार सुरक्षा, मॉडर्न फीचर्स और देश में सबसे शानदार माइलेज चाहने वाले परिवारों के लिए यह कार एक परफेक्ट और पैसा-वसूली ऑप्शन साबित होती है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


