सुपरहिट हुई ये नई SUV, 5 महीने 50,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदी; हर महीने 14,000+ यूनिट सेल

Feb 09, 2026 04:03 pm ISTSarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई SUV विक्टोरिस (Victoris) ने लॉन्च के सिर्फ 5 महीने में 50,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख रुपये है। हर महीने इसकी औसतन बिक्री 12,000 से 14,000 यूनिट सेल हो रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सुपरहिट हुई ये नई SUV, 5 महीने 50,000 से ज्यादा लोगों ने खरीदी; हर महीने 14,000+ यूनिट सेल
सिर्फ आपके लिए विशेष ऑफ़र

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने साल 2025 में दो बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। एक तरफ कंपनी ने रेल के जरिए गाड़ियों की सबसे ज्यादा डिलीवरी का रिकॉर्ड बनाया है। वहीं, दूसरी ओर उसकी नई SUV विक्टोरिस (Victoris) ने लॉन्च के सिर्फ 5 महीने में 50,000 यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। मारुति सुजुकी विक्टोरिस (Maruti Suzuki Victoris) एसयूवी ग्रैंड विटारा प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.50 लाख रुपये है। ये कुल 6 वैरिएंट में आती है।आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Maruti Suzuki Victoris

Maruti Suzuki Victoris

₹ 10.5 - 19.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
MG Hector

MG Hector

₹ 11.99 - 18.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Toyota Urban Cruiser Hyryder

Toyota Urban Cruiser Hyryder

₹ 10.95 - 19.76 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Grand Vitara

Maruti Suzuki Grand Vitara

₹ 10.77 - 19.72 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Maruti Suzuki Jimny

Maruti Suzuki Jimny

₹ 12.31 - 14.45 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Skoda Kushaq

Skoda Kushaq

₹ 10.66 - 18.49 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

मारुति विक्टोरिस की 5 महीने में 50,000 बिक्री

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई एरीना SUV विक्टोरिस सितंबर 2025 में लॉन्च की गई थी और लॉन्च होते ही ये हिट साबित हुई। इस SUV ने न सिर्फ इंडियन कार ऑफ द ईयर (Indian Car of The Year -ICOTY) अवॉर्ड जीता, बल्कि कंपनी की टॉप-सेलिंग SUVs में भी जगह बना ली।

बिक्री के दमदार आंकड़े

जनवरी 2026 में इसकी 15,240 यूनिट सेल हुई। वहीं, हर महीने इसकी औसतन बिक्री 12,000 से 14,000 यूनिट सेल हो रही हैं। 5 महीने में इसकी कुल बिक्री 50,000 यूनिट से ज्यादा रही।

इंजन ऑप्शन: पेट्रोल, CNG और हाइब्रिड

चाहे बात हो ग्रीन लॉजिस्टिक्स की या फिर SUV सेगमेंट में दमदार बिक्री की। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने 2025 में साफ दिखा दिया है कि कंपनी टेक्नोलॉजी, पर्यावरण और कस्टमर डिमांड तीनों मोर्चों पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

रेल से गाड़ियों की डिलीवरी में नया रिकॉर्ड

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने 2025 में रेल नेटवर्क के जरिए 5.85 लाख से ज्यादा गाड़ियों की डिस्पैच की। यह आंकड़ा 2024 के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी का कहना है कि रेल ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल से न सिर्फ लॉजिस्टिक्स बेहतर हुई है, बल्कि इससे 87,904 मीट्रिक टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ और करीब 6.87 करोड़ लीटर ईंधन की बचत भी हुई।

पिछले 10 सालों में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की रेल डिस्पैच हिस्सेदारी 5.1% से बढ़कर करीब 26% हो गई है। कंपनी का लक्ष्य FY2030-31 तक इसे 35% तक ले जाने का है।

कश्मीर तक ट्रेन से कार भेजने वाली पहली कंपनी

2025 में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने कई बड़े लॉजिस्टिक्स इनिशिएटिव भी लिए। इनमें मानेसर प्लांट में देश की सबसे बड़ी इन-प्लांट रेलवे साइडिंग और चिनाब ब्रिज के जरिए कश्मीर घाटी तक कारों की पहली रेल डिलीवरी शामिल है।

कंपनी के MD & CEO हिसाशी ताकेउची के मुताबिक, मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) सर्कुलर मोबिलिटी अप्रोच पर काम कर रही है, जिससे गाड़ी के पूरे लाइफ-साइकिल में कार्बन फुटप्रिंट कम किया जा सके।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक
अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर ऑटो सेक्शन से जुड़े हुए हैं। सर्वेश्वर को पत्रकारिता में 7 साल से ज्यादा का अनुभव है। ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों व एनालिसिस में उन्हें गहरी समझ और अनुभव है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय (हरिद्वार) से पत्रकारिता में मास्टर के बाद इन्होंने साल 2019 में ईटीवी भारत से पत्रकारिता जगत में अपना कदम रखा। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी के साथ काम किया। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर लेखन के साथ-साथ बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान इन्होंने गोंदिया (महाराष्ट्र) में 2 महीने से ज्यादा समय तक सोशल वेलफेयर के लिए काम किया। इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय और स्कूल के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया। सर्वेश्वर को बचपन से क्रिकेट खेलना और डांस पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।