मारुति सुजुकी फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आने वाली हैं ये तीन नई कार, लिस्ट में 6 गियर वाली ब्रेजा भी

Apr 08, 2026 12:04 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी अपनी दो और पॉप्युलर कारों का फेसलिफ्ट लाने वाली है। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी की कार लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा से इंजतार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

मारुति सुजुकी फैन्स के लिए बड़ी खुशखबरी, आने वाली हैं ये तीन नई कार, लिस्ट में 6 गियर वाली ब्रेजा भी

मारुति सुजुकी की ब्रेजा और फ्रॉन्क्स की FY2026 में जबर्दस्त सेल हुई है। कंपनी अब अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट लाने की तैयारी कर रही है, ताकि इसका क्रेज बरकरार रहे। ब्रेजा फेसलिफ्ट के साथ इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी अपनी दो और पॉप्युलर कारों का फेसलिफ्ट लाने वाली है। ऐसे में अगर आप मारुति सुजुकी की कार लेने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा से इंजतार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस साल लॉन्च होने वाली मारुति सुजुकी की इन तीन कारों के बारे में।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Maruti WagonR Facelift

मारुति सुजुकी वैगन R का फेसलिफ्ट आने वाला है। यह हैचबैक कई सालों से मिडिल-क्लास फैमिली की पसंदीदा कारों में एक एक रही है। इसके कई जेनरेशन अपडेट और फेसलिफ्ट आ चुके हैं। अब कंपनी इसे एक और फेसलिफ्ट देने की तैयारी कर रही है। वैगन R का जो जेनरेशन इस वक्त मार्केट में उपलब्ध है, उसे साल 2022 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इसे अब तक कोई बड़ा अपडेट नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि फेसलिफ्ट में हमें अपडेटेड फ्रंट ग्रिल और बम्पर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही कंपनी इसमें अडंरबॉडी सीएनजी टैंक भी ऑफर कर सकती है। कार में आपको नए यूआई के साथ अपडेटेड टचस्क्रीन और टाइप-C यूएसबी पोर्ट भी मिल सकते हैं। इसमें वही 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर और 1.2 लीटर का 4 सिलिंडर पेट्रोल इंजन ऑफर किया जाएगा। यह AMT और मैनुअल गियरबॉक्स में आएगी।

Grand Vitara Facelift

ग्रैंड विटारा के फेसलिफ्ट का इंतजार कर रहे बायर्स के लिए भी खुशखबरी है। कंपनी जल्द ही इस मिड-साइज एसयूवी का फेसलिफ्ट लाएगी। इसके एक्सटीरियर में छोटे-मोटे बदलाव होने की उम्मीद है। मारुति इसमें लेवल 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और अंडरबॉडी CNG टैंक जैसे एक्सट्रा फीचर भी ऑफर कर सकती है। यह SUV पहले वाले इंजन ऑप्शन के साथ आएगी। इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन होगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होगा। टॉप-एंड ऑटोमैटिक वेरिएंट में AWD भी मिलेगा। दूसरा ऑप्शन 1.5 लीटर का स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन है, जो ग्रैंड विटारा को अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन फ्यूल एफिशिएंट एसयूवी में से एक बनाता है।

Maruti Suzuki Brezza Facelift

मारुति सुजुकी ब्रेजा अपने सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर सब-4-मीटर एसयूवी में से एक है। मौजूदा जेनरेशन की ब्रेजा काफी समय से सेल हो रही है। अब मारुति इसका फेसलिफ्ट लाने पर काम कर रही है। इस फेसलिफ्ट वर्जन को कई बार टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। अपडेटेड ब्रेजा में इंप्रूव्ड फ्रंट ग्रिल, हेडलाइट्स, बम्पर और अलॉय वील्स होने की उम्मीद है।

इंटीरियर में, ब्रेजा फेसलिफ्ट में वेंटिलेटेड सीट्स और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। ब्रेजा फेसलिफ्ट में पहले की तरह ही K15C 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन ऑफर करता है। मैनुअल वर्जन में नया 6-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है। वहीं, इसके CNG वर्जन में अंडरबॉडी CNG टैंक होने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि मारुति ब्रेजा के साथ टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दे सकती है।

(Photo: Cartoq)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।