अगले 12 महीने में आ रहीं ये 10 दमदार सब-4 मीटर SUV, लिस्ट में मारुति, महिंद्रा, टोयोटा और हुंडई भी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनियां लगातार अपने मौजूदा सब-4 मीटर मॉडल्स अपडेट कर रही हैं और नए मॉडल भी ला रही हैं। आने वाले 12 महीनों में इस सेगमेंट में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती हैं। 

Top 10 Upcoming SUV
टॉप 10 अपकमिंग एसयूवी
Toyota Glanza
केवल
₹8,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित

भारत में Sub-4 Metre SUV सेगमेंट इस समय सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले और प्रतिस्पर्धी सेगमेंट में से एक है। लगभग हर बड़ी कार कंपनी की इस कैटेगरी में कोई न कोई SUV मौजूद है। ग्राहकों की बढ़ती पसंद को देखते हुए कंपनियां लगातार अपने मौजूदा मॉडल अपडेट कर रही हैं और नए मॉडल भी ला रही हैं। आने वाले 12 महीनों में इस सेगमेंट में कई बड़ी लॉन्चिंग देखने को मिल सकती हैं। इनमें Electric, CNG, Hybrid और पेट्रोल-डीजल SUVs शामिल होंगी।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
Maruti Suzuki Fronx
₹ 6.85 - 11.98 लाख
EMI केवल₹9,000/ माह
अपनी EMI जानें
Nissan Magnite
₹ 5.65 - 11.13 लाख
EMI केवल₹7,400/ माह
अपनी EMI जानें
Skoda Kylaq
₹ 7.59 - 12.99 लाख
EMI केवल₹10,000/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Kiger
₹ 5.81 - 10.35 लाख
EMI केवल₹7,600/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Grand Vitara
₹ 10.77 - 19.72 लाख
EMI केवल₹14,100/ माह
अपनी EMI जानें
Hyundai Alcazar
₹ 14.99 - 21.74 लाख
EMI केवल₹19,600/ माह
अपनी EMI जानें

Hyundai HE1i

हुंडई की भारत आने वाली पहली डेडिकेटेड इलेक्ट्रित SUV HE1i की फिलहाल भारत और विदेशों में टेस्टिंग चल रही है। यह A-SUV E-GMP (K) Born-Electric Platform पर बेस्ड होगी। इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। इसकी मैक्सिमम क्लेम्ड रेंज 500 km से ज्यादा हो सकती है। हुंडई की यह एंट्री-लेवल ईवी मार्च 2027 तक लॉन्च हो सकती है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Toyota Glanza

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

EMI केवल₹8,800/ माह
अपनी EMI जानें
Renault Bridger

Renault Bridger

₹ 6 - 10 लाख

EMI केवल₹7,900/ माह
अपनी EMI जानें
Mahindra Vision S

Mahindra Vision S

₹ 10.5 - 17.5 लाख

EMI केवल₹13,800/ माह
अपनी EMI जानें
Maruti Suzuki Fronx EV

Maruti Suzuki Fronx EV

₹ 12 लाख से शुरू

EMI केवल₹15,700/ माह
अपनी EMI जानें

Renault Kiger CNG

रेनो अपनी काइगर को अपडेट करने वाली है। नई काइगर को RGEP Architecture पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे कंपनी इसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन दे सकेगी। एसयूवी में मौजूदा 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो-पेट्रोल इंजन कंटिन्यू रहने की उम्मीद है।

Renault Bridger

रेनो ने हाल ही में अपनी नई Bridger Sub-4 Metre SUV को किया है। इसे रेनो की भारतीय टीम डिवेलप कर रही है। एसयूवी का डिजाइन बाहर से कॉम्पैक्ट लेकिन अंदर से स्पेशियस रखने पर फोकस किया गया है। इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, हाइब्रिड, सीएनजी और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन मिलने की उम्मीद है। इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Miller-Cycle Hybrid Engine भी ऑफर किया जा सकता है।

रेनो ब्रिजर

Maruti Fronx Facelift

मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स को भी फेसलिफ्ट मिलने वाला है। इसमें बाहरी डिजाइन में बदलाव के साथ टर्बो वेरिएंट में रेड ऐक्सेंट दिए जा सकते हैं। एसयूवी में बड़ी इन्फोटेनमेंट स्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और Level 1 ADAS जैसे फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। इंजन लाइनअप में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल कंटिन्यू रह सकते हैं। इसमें 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन की जगह तीन-सिलेंडर Z12E Engine मिलने की भी काफी चर्चा हो रही है।

Toyota Taisor Facelift

फ्रॉन्क्स के बाद टोयोटा टाइजर को भी फेसलिफ्ट और कुछ मेकैनिकल अपडेट्स मिल सकते हैं। इसमें नए कॉस्मेटिक चेंज और फीचर अपडेट्स देखने को मिलेंगे। अगर फ्रॉन्क्स में नया Z12E थ्री-सिलेंडर इंजन आता है, तो टाइजर में भी यही इंजन दिए जाने की उम्मीद है।

Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय 3-डोर थार को एक बार फिर अपडेट करने की तैयारी में है। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, थार रॉक्स से इंस्पायर्ड प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs, नए या अपडेटेड टेल-लैंप्स और नए Alloy Wheels मिल सकते हैं। इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो-पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 2.2-लीटर टर्बो-डीजल इंजन जारी रहेंगे।

Mahindra Vision S

महिंद्रा की नई सब-4 मीटर एसयूवी Vision S को NU-IQ प्लैटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। इसकी टेस्टिंग देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रही है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ, Level 2 ADAS, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और 360- डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है।

Volkswagen's Kylaq Based SUV

फॉक्सवैगन भी Kylaq के प्लैटफॉर्म पर बेस्ड एक नई सब-4 मीटर एसयूवी लाने की तैयारी में है। इसका एक्सटीरियर काइलैक से अलग होगा, लेकिन कई फीचर्स और मेकैनिकल कंपोनेंट्स एक जैसे रह सकते हैं। इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन मिलेगा, जिसे 6-स्पीड मैनुअल और 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ पेयर किया जा सकता है।

Skoda Kylaq Facelift

स्कोडा काइलैक के सफल प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी अगले साल इसका फेसलिफ्ट ला सकती है। इसमें कॉस्मेटिक और फीचर अपडेट्स के साथ बड़ा मेकैनिकल चेंज भी देखने को मिलेगा। एसयूवी में 1.0-लीटर TSI इंजन जारी रहेगा, जो 115 PS और 178 Nm देता है। मौजूदा 6-स्पीड ऑटोमैटिक की जगह नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है, जबकि 6-स्पीड मैनुअल बरकरार रहेगा।

Nissan Magnite CNG

रेनो काइगर की तरह निसान मैग्नाइट को भी अपडेट किया जाएगा। मैग्नाइट भी RGEP Architecture पर शिफ्ट होगी और इसमें Factory-Fitted CNG का ऑप्शन आने की उम्मीद है। अपडेट के दौरान एसयूवी के एक्सटीरियर में मामूली कॉस्मेटिक चेंज किए जा सकते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsऑटो न्यूज़अगले 12 महीने में आ रहीं ये 10 दमदार SUV, लिस्ट में मारुति के साथ महिंद्रा भी