ये 5 सीएनजी कारें देती हैं 34 km तक माइलेज, कीमत ₹5.74 लाख से शुरू
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 के सीएनजी मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये है। यह कार अपने ग्राहकों को 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है।

निकट भविष्य में नई सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की तुलना में सीएनजी कारें बेहतर माइलेज ऑफर करती हैं। भारतीय मार्केट में कई ऐसे सीएनजी मॉडल मौजूद हैं जो अपने ग्राहकों को अधिकतम 34 किलोमीटर तक माइलेज देती हैं। हालांकि, सीएनजी कारों में मारुति सुजुकी का पूरी तरह से दबदबा बरकरार है। आइए जानते हैं शानदार माइलेज देने वाली ऐसी ही 5 सीएनजी कारों के बारे में विस्तार से।
Maruti Swift CNG
भारतीय ग्राहकों के बीच मारुति सुजुकी स्विफ्ट सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी ने सितंबर, 2024 में मारुति सुजुकी स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट को भारतीय मार्केट में 8.19 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम पर लॉन्च किया। बता दें कि मारुति सुजुकी स्विफ्ट का सीएनजी मॉडल ग्राहकों को 32.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें

Maruti Suzuki Swift
₹ 6.49 - 9.6 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Altroz CNG
₹ 7.45 - 10.8 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Punch CNG
₹ 7.23 - 9.9 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

Tata Nexon CNG
₹ 8.99 - 14.59 लाख

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
Maruti Suzuki WagonR CNG
भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल मारुति सुजुकी वैगनआर का सीएनजी मॉडल ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन है। मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी अपने ग्राहकों को करीब 33.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। बता दें कि भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.45 लाख रुपये है।
Maruti Suzuki S-Presso CNG
नई सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का सीएनजी मॉडल आपके लिए एक शानदार विकल्प है। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो का सीएनजी मॉडल अपने ग्राहकों को करीब 33 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है। जबकि यह कार भारतीय मार्केट में ग्राहकों के लिए 5.92 लाख रुपये के एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Alto K10 CNG
अगर आप अफॉर्डेबल कीमत में बेहतर माइलेज वाली सीएनजी कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। बता दें कि मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 के सीएनजी मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.74 लाख रुपये है। यह कार अपने ग्राहकों को 33.85 किलोमीटर प्रति किलोग्राम माइलेज देने का दावा करती है।
Maruti Suzuki Celerio CNG
अफॉर्डेबल कीमत में बेहतर माइलेज देने के मामले में मारुति सुजुकी सिलेरियो का सीएनजी मॉडल भी शानदार ऑप्शन हो सकता है। मारुति सुजुकी सिलेरियो सीएनजी अपने ग्राहकों को 34 किलोमीटर प्रति किलोग्राम से ज्यादा माइलेज देने का दावा करती है। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी सिलेरियो सीएनजी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.74 लाख रुपये है।
लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


