जुलाई में 21,538 लोगों की पसंद बनी यह कार, अब आया ₹40000 का डिस्काउंट; कीमत 6.79 लाख
मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलिंग हैचबैक में से एक स्विफ्ट पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान Maruti Suzuki Swift पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

अगले कुछ दिनों में नई हैचबैक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट-सेलिंग हैचबैक में से एक स्विफ्ट पर अगस्त, 2026 के दौरान बंपर डिस्काउंट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) पर अधिकतम 40,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। स्विफ्ट की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकते हैं कि बीते महीने इसे 21,538 लोगों ने खरीदा है। आइए जानते हैं स्विफ्ट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।
डिजाइन और फीचर्स
नई मारुति सुजुकी स्विफ्ट का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बूमरैंग-शेप के डीआरएल (DRLs) दिए गए हैं। कार के केबिन को ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम टच दिया गया है। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जर, सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
इंजन और माइलेज है शानदार
स्विफ्ट में मारुति का नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 80-82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। माइलेज के मामले में यह कार बेहद शानदार है। इसका पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट लगभग 24.8 किमी/लीटर और एएमटी वैरिएंट 25.75 किमी/लीटर तक का दमदार माइलेज देता है। इसके अलावा, बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मौजूद है।
इंजन और माइलेज है शानदार
स्विफ्ट में मारुति का नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 80-82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। माइलेज के मामले में यह कार बेहद शानदार है। इसका पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट लगभग 24.8 किमी/लीटर और एएमटी वैरिएंट 25.75 किमी/लीटर तक का दमदार माइलेज देता है। इसके अलावा, बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मौजूद है।
इसमें है 6-एयरबैग्स की सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में मारुति ने इस बार बड़ा अपडेट किया है। नई स्विफ्ट के सभी वैरिएंट्स में अब 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही मिलते हैं। इसके साथ ही कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी मिलते हैं। कार की बॉडी में हाई-टेन्साइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह मजबूत चेसिस हादसे के वक्त केबिन को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
इतनी है स्विफ्ट की कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट मार्केट में मुख्य रूप से 5 वैरिएंट्स - LXi, VXi, VXi (O), ZXi और ZXi+ में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप-एंड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.80 लाख रुपये तक जाती है। अपने बजट, बेहतरीन रीसेल वैल्यू, कम मेंटेनेंस और शानदार परफॉर्मेंस के कारण यह हैचबैक भारतीय परिवारों और युवाओं के बीच हमेशा पहली पसंद बनी रहती है।



