मारुति की इस कार पर आया ₹50,100 तक बचत का मौका, 25 KM+ है माइलेज, कीमत ₹5.84 लाख
मारुति सुजुकी अक्टूबर, 2026 के दौरान अपनी हैचबैक कार स्विफ्ट पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) खरीदने पर अधिकतम 50,100 रुपये की बचत कर सकते हैं।

दशहरा और दिवाली आने ही वाली है। अगर आप भी इस फेस्टिव सीजन नई कार खरीनदे की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। बता दें कि मारुति सुजुकी अक्टूबर, 2026 के दौरान अपनी ताबड़तोड़ बिकने वाली हैचबैक कार स्विफ्ट पर बंपर छूट दे रही है। ग्राहक इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) खरीदने पर अधिकतम 50,100 रुपये की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं स्विफ्ट पर मिल रहे डिस्काउंट के साथ इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से।
जानिए डिस्काउंट की पूरी डिटेल्स
मारुति स्विफ्ट पर अभी 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। न्यूज वेबसाइट gaadiwaadi के अनुसार, अगर आप 10 अक्टूबर तक बुकिंग करके 20 अक्टूबर तक गाड़ी की डिलीवरी ले लेते हैं तो 5,100 रुपये की अलग से छूट मिलेगी। इसके अलावा, पुरानी कार बदलने पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 10,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस भी मिल रहा है। जबकि 10,000 रुपये का स्मार्ट एक्सचेंज प्लान और 5,000 का इंस्टीट्यूशनल ऑफर भी दिया जा रहा है।
मिलती जुलती गाड़ियाँ
और गाड़ियां देखें
Maruti Suzuki Swift
₹ 5.84 - 8.89 लाख
Maruti Suzuki Wagon R Bioflex
₹ 7.24 लाख
Maruti Suzuki Baleno
₹ 5.99 - 9.99 लाख
Hyundai Grand i10 Nios
₹ 5.6 - 8.04 लाख
Toyota Glanza
₹ 6.73 - 9.99 लाख
Hyundai i20
₹ 6 - 10.63 लाख
कुछ ऐसी दिखती है स्विफ्ट
मारुति सुजुकी स्विफ्ट का लुक काफी स्पोर्टी और मॉडर्न है। इसके फ्रंट में नई ग्लॉसी ब्लैक ग्रिल, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और बूमरैंग-शेप के डीआरएल (DRLs) दिए गए हैं। कार के केबिन को ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम टच दिया गया है। इसमें 9-इंच का स्मार्टप्ले प्रो+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो एंड ऐपल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जर, सुजुकी कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।
इंजन के साथ माइलेज भी शानदार
स्विफ्ट में मारुति का नया जेड-सीरीज 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन लगभग 80-82bhp की पावर और 112Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी (AMT) गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। इसका पेट्रोल मैनुअल वैरिएंट लगभग 24.8 किमी/लीटर और एएमटी वैरिएंट 25.75 किमी/लीटर तक का दमदार माइलेज देता है। इसके अलावा, बेहतरीन माइलेज चाहने वालों के लिए सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी मौजूद है।
इसमें है 6-एयरबैग्स की सेफ्टी
सेफ्टी के मामले में मारुति ने इस बार बड़ा अपडेट किया है। नई स्विफ्ट के सभी वैरिएंट्स में अब 6-एयरबैग्स स्टैंडर्ड यानी बेस मॉडल से ही मिलते हैं। इसके साथ ही कार में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ EBD दिया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी मिलते हैं। कार की बॉडी में हाई-टेन्साइल स्टील का इस्तेमाल किया गया है। यह मजबूत चेसिस हादसे के वक्त केबिन को सुरक्षित रखने में मदद करती है।
इतनी है स्विफ्ट की कीमत
मारुति सुजुकी स्विफ्ट मार्केट में मुख्य रूप से 5 वैरिएंट्स - LXi, VXi, VXi (O), ZXi और ZXi+ में आती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 5.84 लाख रुपये से शुरू होती है। वहीं, इसके टॉप-एंड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये तक जाती है। अपने बजट, बेहतरीन रीसेल वैल्यू, कम मेंटेनेंस और शानदार परफॉर्मेंस के कारण यह हैचबैक भारतीय परिवारों और युवाओं के बीच हमेशा पहली पसंद बनी रहती है।

