Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki swift discount up to 55000 september 2025
मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेज; कीमत भी ₹7 लाख से कम

मारुति की इस हैचबैक पर आधे लाख से ज्यादा की छूट, 30 km का है माइलेज; कीमत भी ₹7 लाख से कम

संक्षेप:

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट पर सितंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) खरीदने पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।

Sep 07, 2025 03:42 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
लॉन्च की सूचना पाएं

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर हैचबैक स्विफ्ट पर सितंबर, 2025 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) खरीदने पर अधिकतम 55,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। इस ऑफर में 40,000 रुपये तक का कंज्यूमर डिस्काउंट और 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। आइए जानते हैं मारुति स्विफ्ट के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुछ ऐसी है कार की डिजाइन

अगर डिजाइन की बात करें तो ग्राहकों को मारुति सुजुकी स्विफ्ट की राउंडेड प्रोपोर्शन, अपराइट स्टांस और कॉम्पैक्ट डाइमेंशन खूब अट्रैक्ट करती है। इसके अलावा, कंपनी ने लगातार मारुति स्विफ्ट की डिजाइन में अपडेट किया है। मौजूदा मारुति स्विफ्ट में ग्राहकों को एक प्रॉमिनेंट फ्रंट ग्रिल, शार्प हेडलैंप और स्लाइटली स्क्वाड रियल प्रोफाइल मिलता है।

मिलती जुलती गाड़ियाँ

और गाड़ियां देखें...
Tata Altroz Racer

Tata Altroz Racer

₹ 9.49 - 10.99 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Citroen Basalt X

Citroen Basalt X

₹ 9.42 - 12.89 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Mahindra Thar Facelift

Mahindra Thar Facelift

₹ 12 - 18 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Hyundai i20 N Line

Hyundai i20 N Line

₹ 9.99 - 12.56 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें
Tata Curvv

Tata Curvv

₹ 10 - 19.52 लाख

...

ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं

ऑफर देखें

30 किमी से ज्यादा है माइलेज

अगर फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें कंपनी मारुति स्विफ्ट के पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। जबकि मारुति स्विफ्ट के पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा किया गया है। इसके अलवा, स्विफ्ट सीएनजी में 30.9 किमी प्रति किग्रा माइलेज देने का दावा करती है।

कुछ ऐसा है पावरट्रेन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट के पावरट्रेन की बात करें तो इसमें 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 82bhp की अधिकतम पावर और 112Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। कार के इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

धांसू हैं कार के फीचर्स

दूसरी ओर मारुति स्विफ्ट के केबिन में ग्राहकों को 9-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमेटिक एसी, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए कार में स्टैंडर्ड 6-एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत भी 7 लाख से कम

भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 9.50 लाख रुपये तक जाती है।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।