Hindi Newsऑटो न्यूज़Maruti Suzuki Swift CSD Prices December 2025
मारुति स्विफ्ट हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के ₹1.89 लाख बच रहे, बेस मॉडल की कीमत सिर्फ ₹5.07 लाख हुई

मारुति स्विफ्ट हो गई टैक्स फ्री! ग्राहकों के ₹1.89 लाख बच रहे, बेस मॉडल की कीमत सिर्फ ₹5.07 लाख हुई

संक्षेप:

नए GST 2.0 से देश के अंदर छोटी कारों को खरीदना और भी सस्ता हो गया है। खासकर मारुति ने टैक्स में बड़ी कटौती कर दी है। कारों की एक्स-शोरूम कीमत कम होने का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 28% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है।

Dec 20, 2025 06:59 pm ISTNarendra Jijhontiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नए GST 2.0 से देश के अंदर छोटी कारों को खरीदना और भी सस्ता हो गया है। खासकर मारुति ने टैक्स में बड़ी कटौती कर दी है। कारों की एक्स-शोरूम कीमत कम होने का असर आर्मी कैंटीन पर मिलने वाली कारों पर भी पड़ा है। कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट यानी CSD पर जवानों से 18% की जगह सिर्फ 14% GST ही लिया जाता है। हालांकि, कारों की एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती की वजह से यहां मिलने वाली कारों की कीमतों में भी कटौती हुई है। Cars24 के मुताबिक, मारुति स्विफ्ट की CSD पर शुरुआती कीमत सिर्फ 5.07 लाख रुपए है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपए है। वैरिएंट, के आधार पर स्विफ्ट पर 1.89 लाख रुपए का टैक्स बच रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) पर स्विफ्ट की कीमतों के बारे में जानने से पहले CSD के बारे में समझते हैं। दरअसल, CSD रक्षा मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एकमात्र स्वामित्व वाला उद्यम है। भारत में अहमदाबाद, बागडोगरा, दिल्ली, जयपुर, कोलकाता और मुंबई जैसे शहरों में 34 CSD डिपो हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा संचालित है। भारतीय आबादी के एक चुनिंदा हिस्से को भोजन, चिकित्सा वस्तुओं, घरेलू आवश्यकताओं और यहां तक ​​कि कारों को अफॉर्डेबल कीमतों के साथ बेचते हैं। CSD से कार खरीदने के लिए एलिजेबल ग्राहकों में सर्विंग और रिटायर्ड सशस्त्र बल कर्मी, सैन्य कर्मियों की विधवाएं और भूतपूर्व सैनिक और डिफेंस सिविलियन शामिल हैं।

मारुति स्विफ्ट की CSD और एक्स-शोरूम कीमतें
वैरिएंटCSDएक्स-शोरूमअंतर
स्विफ्ट Lxi₹5.07 लाख₹6.49 लाख₹1.42 लाख
स्विफ्ट Vxi₹5.74 लाख₹7.29 लाख₹1.55 लाख
स्विफ्ट Zxi₹6.61 लाख₹8.29 लाख₹1.68 लाख
स्विफ्ट Zxi Plus₹7.23 लाख₹8.99 लाख₹1.76 लाख
स्विफ्ट Vxi AMT₹6.12 लाख₹7.79 लाख₹1.67 लाख
स्विफ्ट Zxi AMT₹6.98 लाख₹8.79 लाख₹1.81 लाख
स्विफ्ट Zxi+ AMT₹7.60 लाख₹9.49 लाख₹1.89 लाख

मारुति स्विफ्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

इसमें बिल्कुल नया Z सीरीज इंजन देखने को मिलेगा, जो पुरानी स्विफ्ट की तुलना में माइलेज को काफी ज्यादा बढ़ाता है। इसमें मिलने वाला बिल्कुल नया 1.2L Z12E 3-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन 80bhp की पावर और 112nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें माइल्ड हाइब्रिड सेटअप देखने को मिलता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता है। इसके माइलेज की बात करें तो कंपनी इसके मैनुअल FE वैरिएंट के लिए 24.80kmpl और ऑटोमैटिक FE वैरिएंट के लिए 25.75kmpl के माइलेज का दावा करती है।

ये भी पढ़ें:कहीं टॉप मॉडल की बिक्री पर भारी न पड़ जाए सिएरा का बेस वैरिएंट, देखें फीचर्स

इस कार का केबिन काफी शानदार है। इसमें रियर AC वेंट्स मिलते हैं। इस कार में वायरलेस चार्जर और डुअल चार्जिंग पोर्ट मिलेंगे। इसमें रियर व्यू कैमरा मिलेगा, जिससे ड्राइवर कार को आसानी से पार्क कर सकता है। इसमें 9 इंच की फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन मिलती है। इसमें नया डिजाइन किया गया डैशबोर्ड मिलता है। ये स्क्रीन वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एंड्रॉयड ऑटो एंड एपल कारप्ले को सपोर्ट करती है। सेंटर कंसोल को फिर से डिजाइन किया गया है, जिसमें बलेनो और ग्रैंड विटारा जैसा ही ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है।

ये भी पढ़ें:वैगनआर की हेकड़ी तो निकली ही, बलेनो और ऑल्टो ने भी किया इस कार के सामने सरेंडर!

न्यू स्विफ्ट के सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, नया सस्पेंशन और सभी वैरिएंट्स के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। इसमें क्रूज कंट्रोल, सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD), ब्रेक असिस्ट (BA) जैसे गजब सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें नया LED फॉग लैंप मिलता है।

Narendra Jijhontiya

लेखक के बारे में

Narendra Jijhontiya
नरेंद्र जिझोतिया साल 2022 से 'लाइव हिंदुस्तान' के ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। नरेंद्र ने पत्रकारिता की शुरुआत 2008 में जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ न्यूज चैनल से स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के साथ की। साल 2014 में दैनिक भास्कर से डिजिटल जर्नलिज्म की पारी शुरू की। अपने 16 साल से लंबे जर्नलिज्म सफर के दौरान वे 5 मीडिया ऑर्गेनाइजेशन में काम कर चुके हैं। इस दौरान स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई अलग-अलग सेक्शन में काम किया है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट के बूते वो लगातार डिजिटल जर्नलिज्म में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।