₹5.79 लाख की 30km माइलेज वाली ये कार बनी लोगों की पहली पसंद, वैगनआर-बलेनो भी पीछे; देखें टॉप-10 लिस्ट
भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। बीते महीने जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया।

भारतीय ग्राहकों के बीच हैचबैक कारों की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने जनवरी, 2026 की बात करें तो मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) ने इस सेगमेंट में टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। मारुति सुजुकी स्विफ्ट को बीते महीने कुल 17,806 ग्राहक मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति स्विफ्ट की बिक्री में 4 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी जनवरी, 2025 में यह आंकड़ा 17,081 यूनिट रहा था। आइए जानते हैं बीते महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली हैचबैक कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।
30 किमी से ज्यादा है माइलेज
अगर फ्यूल एफिशिएंसी की बात करें कंपनी मारुति स्विफ्ट के पैट्रोल मैनुअल वेरिएंट में 24.8 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने का दावा करती है। जबकि मारुति स्विफ्ट के पैट्रोल ऑटोमेटिक वेरिएंट में 25.75 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज का दावा किया गया है। इसके अलवा, स्विफ्ट सीएनजी में 30.9 किमी प्रति किग्रा माइलेज देने का दावा करती है। भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी स्विफ्ट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 8.8 लाख रुपये तक जाती है।
37% गिर गई वैगनआर की बिक्री
बिक्री कि लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी बलेनो रही। मारुति बलेनो ने इस दौरान कुल 16,782 यूनिट कार की बिक्री की। हालांकि, इस दौरान मारुति बलेनो की बिक्री में 16 पर्सेंट की गिरावट देखी गई। जबकि तीसरे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी वैगनआर रही। मारुति वैगनआर ने इस दौरान 37 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 15,118 यूनिट कार की बिक्री की। जबकि चौथे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी ऑल्टो रही। मारुति ऑल्टो ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 12,314 यूनिट कार की बिक्री की।
सातवें नंबर पर रही हुंडई i20
बिक्री कि लिस्ट में पांचवें नंबर पर टाटा टियागो रही। टाटा टियागो ने दौरान 23 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 8,349 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, छठे नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई ग्रैंड i10 एनआईओएस रही। ग्रैंड i10 एनआईओएस ने इस दौरान 45 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 7,710 यूनिट कार की बिक्री की। इसके अलावा, सातवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में हुंडई i20 रही। हुंडई i20 ने 20 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 5,677 यूनिट कार की बिक्री की।
दसवें नंबर पर है मारुति सुजुकी इग्निस
दूसरी ओर बिक्री की इस लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा अल्ट्रोज रही। टाटा अल्ट्रोज ने इस दौरान 54 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 3,135 यूनिट कार के बिक्री की। जबकि नौवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में टोयोटा ग्लैंजा रही। टोयोटा ग्लैंजा ने इस दौरान 14 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 2,978 यूनिट कार की बिक्री की इसके अलावा, दसवें नंबर पर बिक्री की इस लिस्ट में मारुति सुजुकी इग्निस रही। मारुति इग्निस ने इस दौरान 50 पर्सेंट की सालाना गिरावट के साथ कुल 1,902 यूनिट कार की बिक्री की।

लेखक के बारे में
Ashutosh Kumarदेश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




