Hindi Newsऑटो न्यूज़maruti suzuki sold over 170000 cars in november 2025 exports increased by 60 percent
टाटा, महिंद्रा, हुंडई छोड़ इस कंपनी की कारों पर टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 60% बढ़ गया एक्सपोर्ट

टाटा, महिंद्रा, हुंडई छोड़ इस कंपनी की कारों पर टूटे ग्राहक, बिक्री में बनी नंबर-1; 60% बढ़ गया एक्सपोर्ट

संक्षेप:

मारुति सुजुकी की कारों को हमेशा की तरह एक बार फिर सबसे ज्यादा खरीददार मिले। बता दें कि बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में मारुति सुजुकी की कारों को घरेलू मार्केट में कुल 1,70,971 खरीदार मिले।

Dec 01, 2025 06:39 pm ISTAshutosh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on
0

हमेशा की तरह एक बार फिर मारुति सुजुकी की कारों को भारतीय मार्केट में सबसे ज्यादा खरीददार मिले। बता दें कि बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में मारुति सुजुकी की कारों को घरेलू मार्केट में कुल 1,70,971 खरीदार मिले। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति की कार बिक्री में 20.99 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 1,41,312 यूनिट था। कंपनी की इस बिक्री में मारुति सुजुकी अर्टिगा, ब्रेजा, स्विफ्ट, डिजायर और ग्रैंड विटारा जैसी एसयूवी का सबसे बड़ा योगदान रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

60% से ज्यादा बढ़ गया एक्सपोर्ट

दूसरी ओर इस दौरान मारुति सुजुकी ने एक्सपोर्ट में भी कमाल कर दिया। बता दें कि बीते महीने मारुति सुजुकी ने कुल 46,057 यूनिट कारों को देश से बाहर भेजा। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी नवंबर, 2024 में यह आंकड़ा 28,633 यूनिट था। इस दौरान सालाना आधार पर मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में 60.85 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई।

मिनी और कॉम्पैक्ट कारों की मजबूत बिक्री

पैसेंजर कार पोर्टफोलियो में मिनी सेगमेंट यानी ऑल्टो और S-Presso ने 12,347 यूनिट्स की बिक्री की। जबकि पिछले साल नवंबर में यह संख्या 9,750 थी। दूसरी ओर कॉम्पैक्ट सेगमेंट, जिनमें बेलानो, स्विफ्ट, वैगनआर, डिजायर, सेलेरियो और इग्निस शामिल हैं, ने 72,926 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले साल 61,373 यूनिट रहा था। जबकि मिनी और कॉम्पैक्ट दोनों सेगमेंट मिलाकर कुल 85,273 यूनिट्स बिकीं जो पिछले साल की 71,720 यूनिट्स से ऊपर है।

यूटिलिटी व्हीकल्स की मजबूत पकड़

कंपनी की सबसे बड़ी ग्रोथ यूटिलिटी व्हीकल्स ने दी। बता दें कि ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इन्विक्टो, जिम्नी, विक्टोरिस और XL6 ने मिलकर 72,498 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल 59,003 यूनिट्स रहा था। वहीं, ईको वैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 13,200 यूनिट्स बिकीं। जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 10,589 यूनिट रहा था।

Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

Ashutosh Kumar
अभी लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। आशुतोष को पत्रकारिता से जुड़े हुए करीब 2 साल हो गए हैं। राजनीति, बिजनेस, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। लाइव हिंदुस्तान के बिजनेस, ऑटो, टेक, क्रिकेट, करियर, एस्ट्रोलॉजी और इंटरनेशनल सेक्शन में काम कर चुके हैं। आशुतोष ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। राजनेताओं और लेखकों के साथ साक्षात्कार करना और मौजूदा पॉलिटिकल एक्टिविटी पर नजरें बनाए रखना सबसे पसंदीदा विषय है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।